बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती 65वें दिन हुई अपने स्थान पर

काशी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती 65वें दिन हुई अपने स्थान पर
तस्वीर: ETV Bharat

ETV Bharat / state

काशी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती 65 वें दिन हुई अपने स्थान पर

काशी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती 65वें दिन हुई अपने स्थान पर .

(

ईटीवी भारत

)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

2 Min Read

वाराणसी: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से मां गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, जिसकी वजह से प्रसिद्ध गंगा आरती अपने स्थान से हटकर कार्यालय के ऊपर छत पर हो रही थी.

पूनम गंगा एक बार फिर घटने लगीं, जिसकी वजह से प्रसिद्ध गंगा आरती अपने स्थान पर होने लगी लगभग 65 दिन बाद मां गंगा की आरती अपने पुराने स्थान पर आज के दिन संपन्न हुई.

काशी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती 65वें दिन हुई अपने स्थान पर . (ईटीवी भारत)

आज मंगलवार 20 अक्टूबर को विजया दशमी के दिन हजारों की संख्या में लोग विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए. दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती अपने निर्धारित स्थान पर सम्पन्न हुई.

घंट घड़ियाल की ध्वनि से गुजायमान हुआ दशाश्वमेध घाट हजारों को संख्या में पहुंचे श्रद्धालु गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती मां गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण 64 दिनों तक गंगा सेवा निधि कार्यालय के छत पर सम्पन्न हुई थी आज मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर अपने परम्परागत स्थान पर मां गंगा की आरती सम्पन्न हुई.

मां गंगा की आरती अपने स्थान पर होने के बाद एक बार फिर मां गंगा की आरती की देवता भव्यता देखने को नजर आई. यही वजह रही कि आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां गंगा की अद्भुत आरती के साक्षी बने.

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि पिछले 64 दिनों से मां गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था, जिसकी वजह से गंगा आरती का जो अपना मुख्य स्थान है, वह बदलता जा रहा था. आज 65 दिन मां का गंगा आरती उसी स्थान पर हुआ है. जहां पर हमेशा होता है. 17 अगस्त से मां गंगा की आरती बादल के गंगा सेवा निधि के ऑफिस के ऊपर हो रही थी. धीरे-धीरे मां का जलस्तर सामान्य हो रहा है. गंगा के जो अर्धचंद्र घाट है जिसके 84 घाटों की जो श्रृंखला है, वह आपस में फिर से जुड़ती हुई नजर आ रही है.

संबंधित ख़बरें

October 21, 2026 at 10:14 AM IST

October 21, 2026 at 10:09 AM IST

October 21, 2026 at 9:49 AM IST

October 21, 2026 at 9:19 AM IST

स्रोत: यह सामग्री ETV Bharat द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/world-famous-ganga-aarti-took-place-at-its-designated-s
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें