काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा सेवक बोले- यहां सेवा करना सबसे बड़ा सत्कर्म
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर सोमवार को स्वच्छता के लिए विशेष श्रमदान किया गया, नमामि गंगे और नगर निगम की संयुक्त टीम ने घाट पर सफाई कर तीर्थों की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया।
नगर निगम की टीम के साथ श्रमदान कर रहे गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मणिकर्णिका केवल अंतिम संस्कार का स्थल नहीं, बल्कि जीवन और मोक्ष का द्वार है, यहां सेवा करना अपने आप में सबसे बड़ा सत्कर्म है।
उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां स्वयं भगवान शिव तारक मंत्र देते हैं, इसलिए यहां श्रमदान करने वाले को आंतरिक शक्ति और अलौकिक शांति का अनुभव होता है।
मानो बाबा महादेव स्वयं सहायक हों, यह भूमि अहंकार मिटाकर भक्ति और समर्पण का भाव जगाती है, उन्होंने श्रद्धालुओं से तीर्थों पर गंदगी न करने की अपील की।
स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-manikarnika-ghat-cleanliness-d
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-manikarnika-ghat-cleanliness-d
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...