बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी की गंगा के ऊपर गरजे सुखोई, तेजस और जगुआर; एयर शो के लिए ग्रैंड रिहर्सल

काशी की गंगा के ऊपर गरजे सुखोई, तेजस और जगुआर; एयर शो के लिए ग्रैंड रिहर्सल
तस्वीर: Hindustan

काशी की गंगा के ऊपर गरजे सुखोई, तेजस और जगुआर; एयर शो के लिए ग्रैंड रिहर्सल

Oct 21, 2026 01:46 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी

वाराणसी में बुधवार को गंगा के ऊपर एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल शुरू हो गया है। इसे देखने के लिए नमो घाट समेत गंगा किनारे पास के सभी घाटों पर लोगों का जमावड़ा लग गया। विंग्स ओवर गंगा की थीम पर आयोजित शो में 22, 24 और 25 अक्टूबर को 100 विमान हवाई करतब दिखाएंगे।

वाराणसी एयर शो

यूपी के वाराणसी में बुधवार को गंगा के ऊपर एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल शुरू हो गया है। इसे देखने के लिए नमो घाट समेत गंगा किनारे पास के सभी घाटों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। विंग्स ओवर गंगा की थीम पर आयोजित और शो में 22, 24 और 25 अक्टूबर को 100 विमान हवाई करतब दिखाएंगे। इसे लेकर एक दिन पहले बुधवार को ग्रैंड रिहर्सल किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है। मेडिकल टीम सक्रिय हैं। गंगा में एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम चक्रमण कर रही है। खास यह कि गंगा किनारे स्थित मकान की छतों पर भी लोग पहुंचे हैं। गंगा किनारे स्थित रेस्टोरेंट में बकायादे टेबल की बुकिंग भी की गई है।

नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले भारतीय वायु सेना के एयर शो में लड़ाकू विमानों की गर्जना के साथ स्वदेशी तकनीक और सैन्य शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। गंगा के ऊपर होने वाले इस हवाई प्रदर्शन में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, मिग-29 और एलसीए जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। एयर शो का सबसे खास आकर्षण 'प्रचंड' फॉर्मेशन होगा, जिसमें छह अलग-अलग प्रकार के लड़ाकू विमान तीर के आकार में उड़ान भरेंगे। मंगलवार को सेंट्रल एयर कमांड हेडक्वार्टर के सीनियर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन एयर वाइस मार्शल पीबीएम नारायण, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने इससे संबंधित जानकारी दी।

वायु सेना के 94वें साल पूरे

वायु सेना के अफसर ने बताया कि भारतीय वायु सेना के 94वें साल की सेवा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को 'विंग्स ओवर गंगा' नाम दिया गया है। इसमें कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक विरासत विमान शामिल हैं। देश के 12 हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाले इन विमानों के जरिये वायु सेना अपनी परिचालन क्षमता, आधुनिक तकनीक और समन्वित हवाई युद्धाभ्यासों का प्रदर्शन करेगी।

महादेव, हनुमान और पशुपति के नाम से होंगी संरचनाएं

एयर शो में भारतीय संस्कृति और सैन्य पराक्रम का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। 'महादेव' संरचना में एक आईएल-78 वायु में ईंधन भरने वाला विमान तीन मिराज-2000 लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरेगा। 'हनुमान' नाम से सुखोई-30 एमकेआई का एकल प्रदर्शन होगा, जिसमें विमान कम ऊंचाई पर कलाबाजी दिखाएगा। वहीं, 'पशुपति' संरचना में चार जगुआर विमान डायमंड फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। इसके बाद तीन राफेल विमानों का 'नीलकंठ' फॉर्मेशन आसमान में दिखाई देगा।

आज का सवालसवाल 1/5

भारत और न्यूजीलैंड के बीच किस समझौते की चर्चा हाल में सुर्खियों में रही?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

'प्रचंड' फॉर्मेशन में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, एलसीए और मिग-29 शामिल होंगे। छह लड़ाकू विमानों की तीर के आकार की यह संरचना भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता, सटीक हमले की तैयारी और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी।

गंगा के ऊपर तिरंगे के रंगों में सजेगा आसमान

एयर शो में भारतीय तिरंगे के रंगों से सजे विमानों की उड़ान दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। तीन सूर्य किरण विमानों से बना 'काशी' फॉर्मेशन वी-आकार में उड़ान भरेगा। इसके बाद एकल राफेल विमान 'केदार' नाम से सटीक निम्न-स्तरीय हवाई करतब दिखाएगा। 'सारनाथ' नामक प्रदर्शन में हार्वर्ड विमान अपने कौशल का प्रदर्शन करेगा। वहीं, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के करतब भी देखने को मिलेंगे।

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/sukhoi-tejas-jaguar-roar-over-the-ganga-in-kas
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें