सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

काशी को मिलेंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानिए प्रस्तावित रूट और फायदे

काशी को मिलेंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानिए प्रस्तावित रूट और फायदे
तस्वीर: ETV Bharat

ETV Bharat / state

पढ़िए, अविनाश कुमार के संपादन में संवाददाता गोपाल मिश्र की खास रिपोर्ट

काशी को मिलेंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें,

(

Photo Credit: ETV Bharat

)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

5 Min Read

वाराणसी: यूपी के वाराणसी और आसपास के जिलों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 250 नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द बेड़े में शामिल होने जा रही हैं. वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार इनमें 150 बसें 28 सीटर और 100 बसें 38 सीटर होंगी. अभी काशी में 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं. नई बसें आने के बाद कुल संख्या करीब 300 हो जाएगी.

वहीं, अलग-अलग मार्गों पर यात्रियों को हर 3 से 5 मिनट में बस उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. नई बसें एक बार पूरी चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर तक चल सकेंगी, जबकि मौजूदा बसों की रेंज लगभग 115 किलोमीटर ही है. इसके लिए करसड़ा और वीरापट्टी में पांच-पांच एकड़ जमीन पर चार्जिंग डिपो और वर्कशॉप विकसित किए जाएंगे. सारनाथ, परेड कोठी और मड़वा में आपातकालीन चार्जिंग की सुविधा भी प्रस्तावित है.

काशी को मिलेंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, (Video Credit: ETV Bharat)

नए रूट शहर, ग्रामीण इलाकों, एयरपोर्ट और प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगे. इससे यात्रियों का इंतजार घटाने और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

100 बसें 38 सीटर होंगी: क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी सिटी टांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बेडे में शामिल होने वाली 250 नई इलेक्ट्रिक बसों में 150 बसें 28 सीटर और 100 बसें 38 सीटर होंगी. वर्तमान में 28 सीटर 50 इलेक्ट्रॉनिक बसें वाराणसी में संचालित हो रही हैं. नई 250 बसों के बेडे में शामिल होने के बाद वाराणसी में इलेक्ट्रॉनिक बसों की संख्या बढ़कर करीब 300 हो जाएगी. बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों का बसों का डंतजार खत्म हो जायेगा. सभी बसों के संचालन के बाद अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को लगभग हर 3 से 5 मिनट के अंतराल में बस उपलब्ध होगी.

250 किलोमीटर तक चल सकेंगी: क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि नई बसों की खासियत उनकी लंबी दूरी तय करने की क्षमता है. एक बार परी तरह चार्ज होने के बाद नई इलेक्ट्रॉनिक बसें करीब 250 किलोमीटर तक चल सकेंगी. इसके मुकाबले वर्तमान में संचालित इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 115 किलोमीटर तक चलती हैं. इससे इलेक्ट्रिक बसों को शहर के साथ-साथ लंबी दूरी और ग्रामीण क्षेत्रो से जुड़े रूटों पर भी संचालित करने में मदद मिलेगी.

चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी: वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के एआरएम एके सिंह ने बताया कि नई बसों के संचालन के लिए कडसडा और वीरापट्री में पांच-पांच एकड जमीन नगर विकास विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है. इस स्थान पर चार्जिंग स्टेशन और वर्कशॉप विकसित किए जाएंगे. वहीं बसों की आपातकालीन चार्जिंग के लिए सारनाथ परेड कोठी और मड़वा में भी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

इलेक्ट्रिक बसें (Photo Credit: ETV Bharat)

इन क्षेत्रों के इमरजेंसी चार्जिंग सेंटर: यह इमरजेंसी चार्जिंग स्टेशन बनाने का मकसद ही यही है कि जो बसे वाराणसी सेंटर से चार्ज होकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाएं और अगर इलेक्ट्रॉनिक बसों को और चार्जिंग की जरूरत हो तो उन्हें शहर वापस आने की स्थिति ना बनानी पड़े. वह इन क्षेत्रों के इमरजेंसी चार्जिंग सेंटर पर जाकर ही चार्ज की जा सकें. इसका बड़ा फायदा ग्रामीण और उन क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को मिलेगा और उनका समय भी बचेगा.

इलेक्टिक बसें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से भी पहले की ई-बसों की तरह आधुनिक सविधाओं से लैस होंगी. सभी बसें एसी लैश हैं. इनमें पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस की सुविधा उपलब्ध रहेगी. नई बसों के संचालन से यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में बेहतर सुविधा के साथ बेसन के इंतजार को भी कम करने में बड़ी मदद मिलेगी.

इन रूटों पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी? (Photo Credit: ETV Bharat)

उन्होंने बताया कि 250 इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव को कैबिनेट से पहले ही मंजरी मिल चकी है. नियमानसार आगे की प्रकरिया जारी है. नई बसों के बेड़े में शामिल होने से वाराणसी में सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क और मजबूत होगा.

शहर से लेकर गांव तक लोगों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सविधा मिलने के साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.

यूपी रोडवेज (Photo Credit: ETV Bharat)

ये है जरूरी

  • 250 नई इलेक्ट्रिक बसें होंगी जिले में जल्द
  • 150 बसें 28 सीटर छोटी होंगी
  • 100 बसें 38 सीटर बड़ी होंगी ऑपरेट
  • एक चार्ज में 250 किमी चलेंगी, पुरानी वाली बसें 115 किमी ही चलती थीं
  • शहर के अंदर हर 3 से 5 मिनट पर बस का लक्ष्य तय है
  • इसमे कैंट, लंका, बीएचयू, सुंदरपुर, डीएलडब्ल्यू, मंडुवाडीह, कैंट, अंधरापुल, गोदौलिया, सोनारपुरा, अस्सी, कैंट, सारनाथ, आशापुर, लेढ़पुर, कैंट, चौबेपुर, कैथी, रामनगर, चंदौली बॉर्डर तक शामिल होगा
  • जबकि पहले से चल रहे 7 रूट मिर्जामूराद से कैंट बाबतपुर वाया मोहनसराय, सिंधोरा, जंसा सारनाथ पर फ्रीक्वेंसी बढेगी
  • इसके अलावा करसडा और वीरापट्री में 5-5 एकड़ में नया चार्जिंग डिपो बन रहा है
  • वहां से बाबतपुर एयरपोर्ट वाजिदपुर रिंगरोड़
  • हरहुआ, संदहा, मोहनसराय, राजातालाब, मिर्जामुराद, रोहनिया, कचनार, अखरी बाईपास
  • इससे जो नए सैटेलाइट बस अड्डे से शहर को जोड़ा जाएगा
  • इसके अलावा ट्ररिस्ट रूट जिसमे कैंट, नमो घाट, काशी विश्वनाथ धाम, कालभैरव, सारनाथ, चौक, गोदौलिया, बीएचयू, रामनगर किला भी कनेक्शन में शामिल होगा.

संबंधित ख़बरें

October 16, 2026 at 6:15 PM IST

October 16, 2026 at 5:13 PM IST

October 16, 2026 at 4:57 PM IST

October 16, 2026 at 4:51 PM IST

स्रोत: यह सामग्री ETV Bharat द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/kashi-will-get-250-new-electric-buses-bus-will-be-avail
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें