गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी में आज पहला एयर शो: पहली बार गंगा के ऊपर दिखेंगे राफेल, जगुआर और तेजस; लोगों ने देखा वायु सेना का शौर्य

काशी में आज पहला एयर शो: पहली बार गंगा के ऊपर दिखेंगे राफेल, जगुआर और तेजस; लोगों ने देखा वायु सेना का शौर्य
तस्वीर: Amar Ujala

आज काशी में एयर शो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विंग्स ओवर गंगेज की थीम पर वायु सेना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एरियल डिस्प्ले 2026 आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए बुधवार को गंगा के ऊपर अभ्यास किया गया। इसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, मिग-29 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने मैन्यूवर दिखाए। राफेल और सुखोई की गर्जना से काशी का आसमान गूंज उठा।



नमो घाट पर एयर शो के लिए होने वाले अभ्यास को लेकर पहले ही एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायना ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी रफ्तार और युद्धक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसमें आईएल 78 पहली बार एयर शो में शामिल होगा। वहीं, बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर थ्री सूर्यकिरन के 9 विमानों संग पहली बार एयर शो में मैन्यूवर करेगा।



नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने जा रहे भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन-2026 में 100 विमान हिस्सा लेंगे। इसमें कैलाश, त्रिलोचन, नटराज और विश्वनाथ आदि जैसे 25 फॉर्मेशन के जरिये तीनों सेनाओं के बीच समन्वय की झलक भी दिखाई देेगी। काशी के आसमान में नजर आने वाले लड़ाकू विमान देश के 12 अलग-अलग एयरबेस से उड़ान भरेंगे। इनमें चेन्नई के निकट स्थित नौसैनिक अड्डा अरक्कोणम भी शामिल है। यह एयर शो काशी के नमो से अस्सी घाट तक दिखाई देगा।

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/first-ever-air-show-in-kashi-today-rafale
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें