काशी में अमित शाह करेंगे बाइकरैली का स्वागत: वडनगर के कार्यकर्ता 7 को पहुंचेंगे, CM के साथ काशी विश्वनाथ मे...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों के बीच गृहमंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को काशी पहुंचेंगे। गृहमंत्री वडनगर से काशी आने वाले बाइक यात्रियों का स्वागत करेंगे और बाइक रैली के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बाइक यात्रियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और बाबा का महारुद्राभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा भी सेवा यात्रियों का स्वागत करेंगे। एनडीए के बड़े नेताओं को कार्यक्रम में बुलाने पर विचार चल रहा है।
काशी और गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन 7 अक्तूबर को काशी में होगा। वहीं बनारस से जाने वाला दल भी 5 अक्टूबर को वडनगर पहुंच जाएगा।
6 अक्टूबर को काशी पहुंचने वाले गुजरात के सेवा यात्रियों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह काशी में स्वागत करेंगे। सेवा यात्री गुजरात की नदियों का जल साथ लेकर आएंगे, जिससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक होगा।
यूपी भाजपा के साथ प्रशासन ने भी गृहमंत्री अमित शाह के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में प्रवेश के साथ ही बाइक से आने वाले सेवा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद उन्हें निर्धारित स्थलों पर ठहराया जाएगा और सुबह सभी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने तक चलता रहेगा। स्वागत पॉइंट जल्द ही तय किए जाएंगे। हर स्वागत पॉइंट पर राज्यमंत्री और विधायकों की तैनाती रहेगी। स्वागत की अगुवाई मंत्री और विधायक ही करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाल्हूपुर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसकी तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। विश्वविद्यालय बनने के बाद जांच आसान हो जाएगी।
17 सितंबर को रवाना हुई थी यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को काशी और वडनगर से एक साथ सेवा संकल्प बाइक यात्राएं रवाना हुई थीं। काशी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 बाइक पर सवार 500 युवाओं की यात्रा को झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना किया था।
इसी दिन वडनगर से काशी के लिए निकलने वाली यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में रवाना किया गया था। दोनों दिशाओं में चल रही यात्राएं करीब 20 दिन बाद 7 अक्तूबर को अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
काशी से वडनगर जाने वाली यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1159 गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा में एक हजार से अधिक युवाओं के शामिल होने की योजना है। रास्ते में स्वच्छता, पौधरोपण, जल संरक्षण समेत 25 तरह की सेवा गतिविधियां की जा रही हैं।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/amp/g/local/uttar-pradesh/varanasi/news/vadnagar-kashi-bike-rally-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...