काशी में एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट पर होने वाले भारतीय वायु सेना के भव्य एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' की सफलता और सुरक्षित आयोजन के लिए बुधवार को नमामि गंगे टीम ने महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मां गंगा की विशेष आरती उतारकर आशीर्वाद मांगा।
वैदिक मंत्रोच्चार, द्वादश ज्योतिर्लिंग, गंगाष्टकम और स्वस्तिवाचन के बीच रक्षा और सफलता की प्रार्थना की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर 'वायु सेना दिवस एरियल डिस्प्ले-2026' का आयोजन हो रहा है।
इसकी थीम 'विंग्स ओवर गंगा' है। इस एयर शो में गंगा की लहरों के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना, सटीक उड़ान और हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब होंगे। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस, प्रचंड, आईएल-76, सी-295 सहित नौसेना और थलसेना के विमान भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन वायु सेना की क्षमता के प्रदर्शन के साथ युवाओं को सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-aarti-offered-to-mother-ganga-for-the-s
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के एयर शो की फाइनल रिहर्सल देखने के लिए हजारों छात्र जुटे. गंगा के ऊपर फाइटर जेट और हेलीकॉप्टरों के रोमांचक प्रदर्शन ने छात्रों में उत्साह भर दिया. #Var
एयर शो के लिए काशी तैयार: 20 लाख लोगों का सैलाब, कहां होगी पार्किंग, कैसे पहुंचेंगे नमो घाट; पढ़ें- पूरा प्लान
वाराणसी में एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल: गंगा के ऊपर 20 से ज्यादा लड़ाकू विमान दिखाएंगे करतब