काशी में नमो घाट के निकट बनाया जा रहा सिग्नेचर ब्रिज “नमो ब्रिज” कहलाएगा
वाराणसी (उप्र), 31 अक्टूबर (भाषा) काशी में गंगा नदी पर नमो घाट के पास बनने वाले नए सिग्नेचर ब्रिज को अब ‘नमो ब्रिज’ के नाम से जाना जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वैष्णव शनिवार को वाराणसी के बनारस स्टेशन पर वाराणसी से नयी दिल्ली के बीच नयी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्वागत करेंगे।
कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने यहां मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में तैयार किए जा रहे काशी रेलवे स्टेशन और सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण कार्य का जायज लिया। इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से वाराणसी के रेल और सड़क संपर्क को नयी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में पुल के ऊपरी हिस्से में छह लेन का राजमार्ग और नीचे चार रेलवे लाइनें प्रस्तावित हैं।
रेल मंत्री के मुताबिक, पुल का डिजाइन अगले 100 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नमो ब्रिज को काशी स्टेशन से जोड़ने की योजना है और इससे रेल परिचालन की क्षमता बढ़ाने व यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने में मदद मिलेगी।
रेल मंत्री ने बताया कि पुल के निर्माण में लगभग तीन साल लगने का अनुमान है।
परियोजना पूरी होने के बाद काशी आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर की ओर रेल संपर्क को भी मजबूती मिल सकती है।
भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब
Web Title: काशी में नमो घाट के निकट बनाया जा रहा सिग्नेचर ब्रिज “नमो ब्रिज” कहलाएगा
मूल लिंक: https://www.ibc24.in/varanasi/the-signature-bridge-being-built-near-namo-ghat-in-kashi-wil
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा: 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करें...
ऊपर सिक्स लेन रोड, नीचे फोर लेन रेल लाइन, गंगा में बनेगा सबसे हाईटेक ब्रिज, पश्चिम बं...
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम