काशी में नवरात्र पर 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर लेजर शो, 50 फीट ऊंचे पंडाल में दिखेगी देशभक्ति की झलक
जागरण संवाददाता, वाराणसी। इस बार शारदीय नवरात्र को लेकर काशी में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी मंदिर के पास क्लब इस बार भव्य और आकर्षक आयोजन की तैयारी में जुटा है। यहां 50 फीट ऊंचे पंडाल में आधुनिक तकनीक और लेजर शो के जरिए 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम दिखाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।
क्लब की ओर से तैयार किए जा रहे इस भव्य पंडाल में देशभक्ति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। लेजर शो के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की थीम को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने की योजना है। आयोजकों के मुताबिक, इस शो को एक बार में करीब 5,000 लोग देख सकेंगे।
नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के साथ इस विशेष प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 50 फीट ऊंचे पंडाल की भव्यता और लेजर शो का आकर्षण आयोजन को खास बनाने की तैयारी है।
क्लब का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति की भावना को भी जोड़ने का प्रयास है। अब श्रद्धालुओं को नवरात्र में मां बागेश्वरी के दरबार में भव्य सजावट, आध्यात्मिक माहौल और ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित लेजर शो का इंतजार है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-operation-sindoor-to-resonate-from-a-50
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...