गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

काशी में पहली बार एयर शो; देशभर से पहुंचे लोग, दिख रहा जबरदस्त उत्साह

काशी में पहली बार एयर शो; देशभर से पहुंचे लोग, दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तस्वीर: www.bhaskarhindi.com

वाराणसी, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाराणसी में गुरुवार से तीन दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और दूसरे शहरों से आए पर्यटकों में काफी उत्साह देखते को मिल रहा है। लोग भारतीय वायु सेना के जवानों और उनके हवाई करतबों को देख रहे है। इसे देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग वाराणसी पहुंचे है।

नक्शे देखें

स्थानीय निवासी रवि कुमार ने आईएएनएस से कहा कि काफी उत्साह है और लोगों के बीच जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। लोग इस शो को देखने के लिए दूर-दूर से आए हैं। वाराणसी के निवासी होने के नाते हमें भी बहुत खुशी हो रही है क्योंकि हमें यहां पहली बार इस तरह का कुछ देखने को मिल रहा है। हम चाहते हैं कि हमेशा इस तरह का आयोजन होता रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से इतना बड़ा आयोजन काशी में हो रहा है।

ज़्यादा जानें

हिंदी समाचार सदस्यता

ई पेपर सदस्यता

व्यापार समाचार

उन्होंने कहा कि दो दिन से इसका ट्रायल भी चल रहा था जिसको हम लोग देख रहे थे, ये बहुत ही अच्छा है ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए। हम लोगों को बहुत ही अच्छा लग रहा है। असम से आए पर्यटक ने बताया कि हम लोग इस आयोजन को देखने के लिए बहुत ही आतुर थे। हमें इसे देखने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं। ये हमारे सेना की शक्ति है जिसे वो दिखा रहे हैं। हम लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। यही देखने के लिए हम लोग यहां आए हैं।

नवजीत शर्मा ने कहा कि हम असम से आए हैं। हम वाराणसी घूमने के लिए आए हैं और यहां आने के बाद हमको पता चला कि यहां पर तीन दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है, हम इसे देखने के लिए आए हैं। एयरफोर्स की जो शक्ति है उसे दिखाया जा रहा है। दुनिया भी इस तीन दिवसीय एयर शो के जरिए भारत की शक्ति देख रही है। हम लोगों को बहुत ही अच्छा लग रहा है कि इस तरह का आयोजन हो रहा है। काशी में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है और इसे देखने के लिए सभी लोग एकत्रित हुए हैं।

बॉलीवुड समाचार

क्रिकेट समाचार

राशिफल सेवा

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

खबरें पढ़ें

स्रोत: यह सामग्री www.bhaskarhindi.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskarhindi.com/other/kashi-mein-pahli-baar-air-show-deshbhar-se-pahunche-log
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें