गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी में फाइटर प्लेनों की गूंज से रोमांचित हुए लोग, वायुसेना के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी

काशी में फाइटर प्लेनों की गूंज से रोमांचित हुए लोग, वायुसेना के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी
तस्वीर: Prabhat Khabar

वाराणसी एयर शो की तस्वीर और पीएम मोदी (AI Image)

काशी में भारतीय वायुसेना के एयर शो ने आसमान में रोमांच भर दिया. 94वीं वर्षगांठ पर लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को पीएम मोदी का आगमन होगा. जानें खास तैयारी.

Varanasi Air Show 2026: (पवन तोमर की रिपोर्ट) धर्मनगरी काशी में भारतीय वायुसेना के मेगा एयर शो ने आसमान को रोमांचक नजारों से भर दिया. वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में लड़ाकू विमानों की गर्जना और हवाई करतब आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. 22 अक्टूबर से शुरू हुए इस आयोजन को लेकर शहर में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम के जरिए वायुसेना की ताकत, आधुनिक तकनीक और कुशल संचालन क्षमता का प्रदर्शन किया जा रहा है.

आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का दम

लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान. एयर शो में भारतीय वायुसेना के विमानों ने अपनी क्षमता और तकनीकी दक्षता की झलक पेश की. स्वदेशी और विदेशी मूल के विमानों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बनाया है. आसमान में विमानों की तेज आवाज और रोमांचक उड़ानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. इस आयोजन का मुख्य कार्यक्रम 22, 24 और 25 अक्टूबर को निर्धारित है.

सुरक्षा व्यवस्था के चलते नमो घाट पर पाबंदी

आम लोगों को नहीं मिलेगा सीधे प्रवेश. एयर शो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नमो घाट परिसर में आम नागरिकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है. जिला प्रशासन की ओर से यहां आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष दीर्घा तैयार की गई है. सुरक्षा प्रबंधों के कारण बिना अनुमति घाट परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में दर्शकों को कार्यक्रम देखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां तेज

25 अक्टूबर को काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं. पुलिस लाइन से नमो घाट तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की जा रही है. पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री के स्वागत को यादगार बनाने की योजना तैयार की गई है.

डमरू वादन और शंखनाद से होगा अभिनंदन

धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी तैयारी. प्रधानमंत्री के आगमन पर स्वागत मार्ग पर ढोल-नगाड़े, डमरू वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां आयोजित करने की तैयारी है. 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीराम' के उद्घोष के बीच उनके स्वागत की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही निर्धारित मार्ग पर पुष्पवर्षा की भी तैयारी है. एयर शो और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के कारण काशी में इन दिनों गतिविधियां तेज हो गई हैं.

Must Read: UP Railway Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका, 1250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से ऐसे करे आवेदन, जानें योग्यता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

स्रोत: यह सामग्री Prabhat Khabar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.prabhatkhabar.com/state/uttar-pradesh/varanasi-air-show-2026-indian-air-force-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें