काशी में PM मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से गूंजेगा शहर; गंगा के ऊपर होगा एयर शो
वाराणसी में 25 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस लाइन से नमोघाट तक कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, डमरू वादन, शंखनाद और पुष्पवर्षा से प्रधानमंत्री का अभिनंदन होगा। दौरे के दौरान पीएम मोदी मिर्जामुराद में अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे और नमोघाट पर गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमोघाट तक कई स्थानों पर स्वागत केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर ढोल-नगाड़ों, डमरू वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के बीच ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से उनका अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा के जरिए स्वागत करने की भी तैयारी है। वहीं, नमोघाट पर गंगा के ऊपर होने वाला भारतीय वायुसेना का एयर शो दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे प्रधानमंत्रीभाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न करीब 10 बजे वाराणसी हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए मिर्जामुराद जाएंगे, जहां अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए नमोघाट रवाना होंगे। नमोघाट पर प्रधानमंत्री गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान उनके सड़क मार्ग से गुजरने पर भाजपा कार्यकर्ता और काशीवासी विभिन्न स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।
डमरू वादन, शंखनाद और पुष्पवर्षा से होगा स्वागतप्रधानमंत्री के स्वागत को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष योजना बनाई है। स्वागत केंद्रों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू वादन और शंखनाद के बीच उनका अभिनंदन किया जाएगा। सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ धार्मिक उद्घोष भी होंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के मुताबिक, पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थानों पर स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी है। उद्देश्य यह है कि प्रधानमंत्री के पूरे यात्रा मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल नजर आए और काशी की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान की झलक देखने को मिले।
पुलिस लाइन से नमोघाट तक इन जगहों पर स्वागत की तैयारीभाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग पर कई स्थानों को स्वागत केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं
पुलिस लाइन का मुख्य द्वार और पुलिस लाइन चौराहा
खजुरी-मकबूल आलम रोड पर यस बैंक के सामने
हुकुलगंज तिरमुहानी
चौकाघाट लकड़ी मंडी
सिटी स्टेशन के सामने
गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास
भदऊं चुंगी और रेलवे पुल से पहले
नमोघाट जाने वाली ढलान
नमोघाट मोड़ पर सीएनजी स्टेशन के सामने
नमोघाट पर भी स्वागत की विशेष व्यवस्था रहेगी। पार्टी की योजना है कि इन सभी स्थानों पर कार्यकर्ता पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करें।
दोपहर दो बजे के बाद दिल्ली रवाना होंगे PM मोदीअशोक चौरसिया के अनुसार, नमोघाट पर आयोजित एयर शो दोपहर करीब दो बजे समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बाबतपुर हवाई अड्डे जाएंगे और फिर विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। धार्मिक उद्घोष, पारंपरिक वाद्ययंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गंगा के ऊपर एयर शो इस दौरे के प्रमुख आकर्षण होंगे।
ये भी पढ़ें : Air Show In Varanasi : वाराणसी में एयर शो की शुरूआत, पहले दिन आसमान में गरजे फाइटर प्लेन, गंगा घाटों पर उमड़ी लाखों की भीड़मूल लिंक: https://www.amritvichar.com/uttar-pradesh/varanasi/pm-modi-varanasi-visit-bjp-grand-welcom
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
Varanasi: काशी में 25 अक्टूबर को होगा मोदी का भव्य स्वागत, गूंजेगा‘हर-हर महादेव''और‘जय श्री राम‘
काशी में फाइटर प्लेनों की गूंज से रोमांचित हुए लोग, वायुसेना के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी
वाराणसी में 3 दिन का एयर शो: विंग्स ओवर गंगा में 22, 24 और 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य; 20 लाख ल...