सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी

काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
तस्वीर: Amar Ujala

वाराणसी में एयर शो की चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में मेगा एयर शो 22, 24 और 25 अक्तूबर को होगा। इसके लिए 21 अक्तूबर को नमो घाट से अस्सी घाट तक अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास में 20 से अधिक विमान और हेलिकॉप्टरों के शामिल होने की संभावना है। एयर शो रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच होगा।





जिला प्रशासन के अनुसार नमो घाट पर होने वाला एयर शो वायुसेना के इतिहास और पराक्रम से काशी की जनता को परिचित कराएगा। इसमें 20 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 



वहीं, वायुसेना भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। काशी में पहली बार शहर के बीच गंगा के ऊपर इस तरह का एयर शो होगा। इसे लेकर हर स्तर पर तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं। एयर शो के लिए वायुसेना 21 अक्तूबर को अभ्यास करेगी। इसमें 20 से अधिक विमान और हेलिकॉप्टरों शामिल होंगे।

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/three-hour-air-show-over-20-aircraft-cond
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें