सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी से 500 लीटर गंगाजल लेकर भाजपा कार्यकर्ता रवाना: भदोही में 4 जगहों से गुजरेगी; प्रधानमंत्री की कर्मभूमि...

काशी से 500 लीटर गंगाजल लेकर भाजपा कार्यकर्ता रवाना: भदोही में 4 जगहों से गुजरेगी; प्रधानमंत्री की कर्मभूमि...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

भदोही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 वर्षों के सेवाकाल के उपलक्ष्य में काशी से वडनगर, गुजरात के लिए शुरू हुई जल यात्रा पहुंची। प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक निकाली गई इस यात्रा में कुल 500 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। यात्रा के अलग-अलग जत्थे भदोही जनपद से होकर गुजर रहे हैं।

भदोही में ऐसी चार यात्राओं का पड़ाव तय किया गया है। इनमें एक यात्रा गोपीगंज से होकर गुजरी, जबकि एक यात्रा औराई में रुकी। दूसरी यात्रा ज्ञानपुर की चित्रांगना लाइन में ठहरी है। वहीं एक अन्य यात्रा सूर्यावान से कुछ देर बाद प्रयागराज के लिए रवाना होगी। गोपीगंज से निकली यात्रा भी विश्राम के बाद अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ गई।

यात्रा के दौरान भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद गोपीगंज और औराई में मौजूद रहे। उनके साथ औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, कपिल मिश्रा, जिला संयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल, यात्रा संयोजक सुनील मिश्रा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

गोपीगंज से गुजरी यात्रा, विश्राम के बाद आगे बढ़ा जत्था

काशी से वडनगर जा रही जल यात्रा का एक जत्था गोपीगंज पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने और विश्राम के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भदोही जिले में यात्रा के चार पड़ाव निर्धारित किए गए हैं। एक यात्रा औराई में रुकी, जबकि दूसरी ज्ञानपुर की चित्रांगना लाइन में ठहरी। एक अन्य यात्रा सूर्यावान से कुछ देर रुकने के बाद प्रयागराज की ओर रवाना होगी।

सांसद और विधायक समेत पदाधिकारी रहे मौजूद

भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने गोपीगंज और औराई में यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके साथ औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, कपिल मिश्रा, जिला संयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल, यात्रा संयोजक सुनील मिश्रा, गोपीगंज अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र मिश्रा और ब्लॉक प्रमुख प्रियंका राहुल तिवारी मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार काशी से वडनगर तक शुरू की गई जल यात्रा में कुल 500 कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि काशी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक यह यात्रा निकाली गई है। यात्रा के भदोही पहुंचने पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/bhadohi/news/bhadohi-pm-modi-gangajal-yatra-ka
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें