काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...
दमोह जिले के पटेरा में नवरात्रि पर्व पर पुरानी सरकारी अस्पताल परिसर में अनोखा दृश्य दिख रहा है। काशी विश्वनाथ से आए सात विद्वान पंडित मां दुर्गा की आरती करा रहे हैं।
यह पहली बार है जब काशी के पंडितों को बुलाया गया है। वे वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं। पहले विशेष गंगा आरती होती है, फिर माता की पारंपरिक आरती की जाती है।
आरती के दौरान शंखनाद, डमरू की गूंज और विशाल दीपों की रोशनी से परिसर काशी के दशाश्वमेध घाट जैसा लगता है। शाम आठ बजे होने वाली महाआरती देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
आयोजकों का कहना है कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना है। पटेरा के पुरानी अस्पताल परिसर में पिछले 25 सालों से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जा रही है।
काशी विश्वनाथ से आए राहुल त्रिपाठी ने बताया कि यहां आकर बड़ा अच्छा लग रहा है। गंगा आरती की तर्ज पर मां दुर्गा के पंडाल में हम लोगों के द्वारा आरती कराई जाती है। दुर्गा उत्सव समिति के लोगों के द्वारा पहली बार हमें बुलाया गया है और यदि मां का आदेश रहा तो हर साल इसी तरह काशी से पटेरा पहुंचकर लोगों को गंगा आरती का आकर्षक नजारा दिखाया जाएगा।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/mp/damoh/news/patera-damoh-maa-durga-ganga-aarti-kashi-pandi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
वाराणसी में एयर शो के लिए रिहर्सल आज, गंगा के ऊपर गरजेंगे सेना के हेलीकॉप्टर