काशी टोल पर भाजपा ने दिखाया दम, नितिन नवीन और पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा हुजूम
काशी टोल पर भाजपा ने दिखाया दम, नितिन नवीन और पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा हुजूम
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा पर भाजपा ने अपने नेताओं नितिन नवीन और पंकज चौधरी का स्वागत किया। मंत्री सोमेंद्र तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, ढोल-नगाड़ों की धुन पर पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे उत्साह बना रहा।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर सोमवार को भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के बहाने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। दोनों नेता एक ही कार से काशी टोल प्लाजा पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री सोमेंद्र तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए 35 जेसीबी, छह हाइड्रा, 150 ट्रैक्टर और 18 बसों की व्यवस्था की गई थी।
टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के चलते माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा रहा। नितिन नवीन और पंकज चौधरी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। दोनों नेताओं पर फूलों की पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए नागिन और तुंगा टीम ने डांस की प्रस्तुति दी। वहीं, मंच के दोनों ओर खड़े हाइड्रा के जरिए नितिन नवीन को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया।काशी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं के लिए पूड़ी-सब्जी की भी व्यवस्था की गई थी। दोनों नेताओं के रवाना होने के बाद कार्यकर्ताओं ने भोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और भीड़ पूरे समय चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान मेयर हरिकांत अहलूवालिया, सरोजनी अग्रवाल, गन्ना समिति अध्यक्ष दीपक राणा, मोहिउद्दीनपुर ग्राम प्रधान विजय नामदेव, ललित प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, नवीन नेहरा, आदित्य शर्मा उर्फ चीनू और काशी टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट हेड अनिल शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/national/story-bjp-leaders-nitin-naven-and-pankaj-chaudhary-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...