बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर में शस्त्र पूजन: देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए की प्रार्थना,अन्नपूर...

काशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर में शस्त्र पूजन: देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए की प्रार्थना,अन्नपूर...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को काशी के प्रमुख मंदिरों में शस्त्र पूजन की परंपरा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्रा ने शैव शस्त्रों का पूजन किया।

वहीं, अन्नपूर्णा मठ मंदिर में महंत शंकर पुरी के नेतृत्व में ध्वज और शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान धर्म की रक्षा, शस्त्रों के प्रति सम्मान और देश की सुरक्षा व अखंडता का संदेश दिया गया। बाबा विश्वनाथ से भारत की सुरक्षा, एकता और सद्भावना बनाए रखने की प्रार्थना भी की गई।

मंदिर प्रांगण में हुआ शस्त्र पूजन।

काशी विश्वनाथ धाम में त्रिशूल, परशु, तलवार और धनुष का पूजन मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्रा ने कहा कि शस्त्र पूजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शस्त्रों के प्रति सम्मान और उनके उचित उपयोग की प्रेरणा देने वाला अवसर भी है। शस्त्रों का उपयोग धर्म की रक्षा, सुरक्षा और सद्भावना के लिए किया जाना चाहिए। इस परंपरा के माध्यम से समाज को जिम्मेदारी, अनुशासन और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश मिलता है।

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत ने किया ध्वज पूजन।

अन्नपूर्णा मठ मंदिर में दशकों से चली आ रही परंपरा वहीं, अन्नपूर्णा मठ मंदिर में विजयादशमी पर ध्वज और शस्त्र पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा के साथ विजय पताका और शस्त्र पूजन का विशेष महत्व बताया गया।

महंत शंकर पुरी ने कहा कि अन्नपूर्णा मठ मंदिर में ध्वज और शस्त्र पूजन की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। राजा-महाराजा से लेकर साधु-संत तक इस दिन शस्त्रों का पूजन करते रहे हैं। समय के साथ यह परंपरा धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बन गई है।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/kashi-annapurna-math-shastra-puj
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें