काशी विश्वनाथ धाम में सुर, लय, ताल की आठवीं संध्या: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर कलाकारों ने दी भक्तिपूर्ण ...
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर आठवीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। शंकराचार्य चौक पर भक्ति, शास्त्रीय संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. रामशंकर के भक्तिपूर्ण गायन से हुई। उन्होंने देवी स्तुति 'देवी दयानी दानी दाता' और गुरु रामरंग जी की 'हर हर महादेवा' स्तुति गाई। तबले पर पीयूष कुमार, संवादिनी पर हर्षित पाल और साइड रिदम पर वेणु वनीता ने संगत दी।
दूसरी प्रस्तुति शिवानी मिश्रा और उनके 'शिवोहम' नृत्य समूह की थी। इसमें कथक और भरतनाट्यम का सुंदर मेल दिखा। कलाकारों ने देवी स्तुति और सती दाह के प्रसंग को नृत्य के जरिए पेश किया।
नृत्य समूह में सुनिधि पाठक, सौरभ त्रिपाठी, अनन्या सिंह, सुषमा भारती, विशाल सिंह, निर्जला रस्तोगी, हिमांशी रस्तोगी और अंकित कुमार शामिल थे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/dashashwamedh/news/kashi-vishwanath-d
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...