बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी विश्वनाथ धाम: पांच दिन में पहुंचे 10 लाख दर्शनार्थी, एयर शो में आए दर्शकों की संख्या रही ज्यादा

काशी विश्वनाथ धाम: पांच दिन में पहुंचे 10 लाख दर्शनार्थी, एयर शो में आए दर्शकों की संख्या रही ज्यादा
तस्वीर: Amar Ujala

काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में एयर शो के चलते बीते पांच दिनों में करीब 10 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। वहीं, 2500 से ज्यादा भक्त बाबा की मंगला आरती में शामिल हुए। बीते पांच दिनों से बाबा के मंगला आरती हाउसफुल चल रही है। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने मंगला आरती के लिए तत्काल टिकट का विकल्प खोल रखा है। 



इस बीते पांच दिनों में भारतीय वायुसेना के भी कई अधिकारियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही रविवार को ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई नेताओं ने बाबा के दर्शन किए। 



मंदिर एसडीएम शंभू शरण के अनुसार, रोज करीब दो लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन कर रहे हैं। हर दिन 100 टिकटों की बुकिंग हो रही है। एयर शो में आए दर्शकों की संख्या ज्यादा रही। सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग भी चल रही है।

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/kashi-vishwanath-dham-1-million-pilgrims-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें