सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का कमाल! 7 महीने में 4.65 करोड़ पर्यटक, ₹1,200 करोड़ की कमाई से चमकी लोकल इकोनॉमी!

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का कमाल! 7 महीने में 4.65 करोड़ पर्यटक, ₹1,200 करोड़ की कमाई से चमकी लोकल इकोनॉमी!
तस्वीर: Moneycontrol Hindi

Kashi Tourism Record Boost: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद वाराणसी में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। साल 2026 के शुरुआती 7 महीनों में ही 4.65 करोड़ पर्यटक काशी पहुंचे हैं, जिससे स्थानीय इकोनॉमी को ₹1,200 करोड़ से ज्यादा का बूस्ट मिला है। इसका सीधा फायदा होटल, बनारसी साड़ी कारोबारी, ऑटो-टैक्सी चालकों और नाविकों को हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

साल 2014 से जुलाई 2026 तक काशी में 52 करोड़, 71 लाख पर्यटक काशी का आएं है

Kashi Vishwanath Dham: यूपी का वाराणसी इन दिनों दुनियां के पर्यटन मैप पर छाया हुआ है। हिल्स स्टेशन के बजाएं जेन-जी की पहली पसंद इन दिनों वाराणसी बना हुआ है। बीते 7 महीनो में वाराणसी के खूबसूरत घाट, काशी विश्वनाथ धाम को देखने के लिए 4 करोड़ से ज्यादा पर्यटक काशी आएं है। इन पर्यटकों के काशी आने से यहां की इकोनॉमी को करीब ₹1,200 करोड़ का बूस्टअप मिला है। इसका सीधा फायदा यहां के होटल इंड्रस्टी,साड़ी व्यवसाई, टूरिस्ट गाइड, ट्रेवल, लोकल दुकानदार सहित कई लोगों को मिला है।

2026 में जुलाई तक काशी आए 4 करोड़ 65 लाख पर्यटक

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2014 से जुलाई 2026 तक काशी में 52 करोड़, 71 लाख पर्यटक काशी का आएं है। इनमें से अकेले साल 2026 के जुलाई महीने तक 4 करोड़ 65 लाख पर्यटक काशी पहुंचे है। अर्थशास्त्र के जानकार डॉ अनूप मिश्रा ने बताया की वाराणसी घूमने आएं एक पर्यटक अगर यहां रहने खाने और घूमने पर 3000 रूपये भी प्रति व्यक्ति खर्च करता है तो इस लिहाज 7 महीने में वाराणसी घूमने आए 4 करोड़ 65 लाख पर्यटकों ने यहां के लोकल व्यवसाय को 1200 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें

स्रोत: यह सामग्री Moneycontrol Hindi द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://hindi.moneycontrol.com/india/kashi-vishwanath-dham-varanasi-tourism-boom-rs-1200-c
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें