काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजे मंत्र, CM योगी ने किया महाभिषेक; राजनाथ-नायडू समेत दिग्गजों ने की प्रार्थना
PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा हुई। CM योगी ने महाभिषेक किया, राजनाथ सिंह, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान रहे मौजूद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ का महाभिषेक किया। राजनाथ सिंह, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे।
वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को काशी में विशेष आयोजन हुए। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान और दर्शन-पूजन किया। दोनों नेताओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और आरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान नेताओं ने देश और प्रदेश की खुशहाली तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की भी कामना की।
राजनाथ-योगी ने बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेकप्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान काशी के पुरोहितों और आचार्यों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी से वडनगर तक प्रस्तावित सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े बाइकर्स से संवाद किया गया। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम में सेवाएं दे रहे स्वच्छता प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया।
श्रद्धालुओं में बांटे गए 76 किलो लड्डूपूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया गया। प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के मौके पर 19-19 किलो के चार लड्डू, यानी कुल 76 किलो लड्डू तैयार किए गए थे।
राजनाथ सिंह बोले- पीएम के दीर्घायु जीवन की कामनारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि सभी ने ईश्वर से प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाने की कामना की गई है।
योगी बोले- पीएम लंबे समय तक करें भारत का नेतृत्वमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्षा मंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के धाम में विशेष पूजा-अनुष्ठान किया। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री लंबे समय तक देश का नेतृत्व करें और उनके नेतृत्व में देशवासी आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते देखें।
चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेता रहे मौजूदकार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर और विधायक नीलकंठ तिवारी समेत कई नेता मौजूद रहे। काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरोहितों, आचार्यों, स्वच्छता प्रहरियों और सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया गया।
मूल लिंक: https://www.amritvichar.com/article/593548/pm-modi-birthday-mantras-echoed-in-kashi-vishwa
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...