बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

काशीवासियों को मिली साबरमती एक्सप्रेस की सौगात, उद्घाटन के बाद राजस्‍थान से होगी कनेक्‍ट‍िव‍िटी

काशीवासियों को मिली साबरमती एक्सप्रेस की सौगात, उद्घाटन के बाद राजस्‍थान से होगी कनेक्‍ट‍िव‍िटी
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशीवासियों के लिए खुशखबरी है। साबरमती (अहमदाबाद) से वाराणसी के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। साबरमती स्टेशन पर आयोजित समारोह के दौरान हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस नई रेल सेवा से गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या - 09405 उद्घाटन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान करेगी। विभिन्न मार्गों से होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 11.40 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक, द्वितीय श्रेणी के दो, तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह और सामान्य श्रेणी के पांच कोच लगाए जा रहे हैं।

वाराणसी से शाम 5.30 बजे होगी रवाना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12206 वाराणसी-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शाम 5.30 बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन रात 8.15 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस सुबह 5.20 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी।

यहां मिलेगा ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव मीरजापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर और मेहसाणा स्टेशनों पर दिया जाएगा।

वाराणसी में होगा प्राथमिक अनुरक्षण

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का प्राथमिक अनुरक्षण (प्राइमरी मेंटेनेंस) वाराणसी में ही किया जाएगा। इसके लिए तीन एलएचबी रेक आवंटित किए गए हैं। वहीं, गोविंदपुरी, टूंडला और जयपुर स्टेशनों पर वाटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। व्यापारियों और छात्रों में इस नई ट्रेन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-residents-of-kashi-receive-the-gift-of-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें