सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
शिक्षा

खिलाड़ियों और छात्रों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

खिलाड़ियों और छात्रों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जश्न मनाया और नागरिकों को जीवनरक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। यूथ कांग्रेस ने सरकार से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर 17 सवालों का पत्र भेजा।

Varanasi News: वाराणसी। प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ विकास इंटर कॉलेज की हजारों छात्राओं ने जश्न मनाया। पूरे स्टेडियम में बधाई संदेश और देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। दूसरी तरफ, निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में छात्राओं को सीपीआर और एईडी का प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह के संयोजक हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह थे। विकास इंटर कॉलेज की हजारों छात्राओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। विभिन्न खेलों से जुड़े राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की। डॉ. एके सिंह ने बताया कि काशी के सांसद और देश के प्रधानसेवक के रूप में नरेंद्र मोदी ने युवाओं और खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित किया है। इसी का परिणाम है कि आज वाराणसी का युवा खेल के मैदान पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दूसरी तरफ निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सीएमओ डॉ. एनपी सिंह के निर्देशन में छात्राओं को जीवनरक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में सीपीआर और एईडी का प्रशिक्षण और अभ्यास कराया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रभा सिंह और अध्यापिका अंजलि पटेल मौजूद रहीं.

कार्यक्रम का आयोजन

चौखंबा स्थित अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय में रुद्री पाठ कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक अनुभाग के विद्यार्थियों को साप्ताहिक ड्रेस का निःशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष बल्लभ दास अग्रवाल, सहायक मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, गरिमा टकसाली, मेनका अग्रवाल, शशि मोहन अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे.

यूथ कांग्रेस का विरोध

यूथ कांग्रेस ने पीएम को भेजा 17 सवालों का पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस ने अनोखा विरोध किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर डाक से 17 सवालों का एक पत्र रजिस्ट्री के जरिए भेजा। यूथ कांग्रेस द्वारा भेजे गए पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित काशी की मूलभूत समस्याओं को उठाया गया है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि यह पत्र राजनीतिक से ज्यादा काशी की जनता की असली समस्याओं का मुद्दा है। हमें उम्मीद है कि हमारे सांसद इन सवालों का जवाब देंगे.

प्रश्नोत्तर

✦प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन कब मनाया गया?−

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया गया।

✦कार्यक्रम का आयोजन कहाँ हुआ?+

✦यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को क्या भेजा?+

✦छात्राओं को कौन सा प्रशिक्षण दिया गया?+

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।

परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।

एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।

विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-prime-minister-modi-s-birthday-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें