कोतवाली के दस्तावेजों से औपनिवेशिक शब्द हटाएं
Varanasi News: वाराणसी में व्यापार मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकारी दस्तावेजों से औपनिवेशिक शब्दों को हटाने की मांग की है। व्यापारियों ने काशी की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप नाम अंकित करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मालवीय मार्केट व्यावसायिक संघ एवं शरणार्थी व्यापार महामंडल के पदाधिकारियों ने थाना कोतवाली की आराजी संख्या 1714 से संबंधित सरकारी राजस्व दस्तावेजों में दर्ज केसर-ए-हिंद, एम्परर ऑफ ब्रिटिश इंडिया जैसे औपनिवेशिक शब्दों को हटाने की मांग की है। शुक्रवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक केशरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने औपनिवेशक शब्दों को हटाकर काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का नाम अंकित करने की मांग रखी है। अभिषेक केसरी ने कहा कि सरकारी दस्तावेजों में काशी की सनातन सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप आवश्यक संशोधन होना चाहिए।
इस विषय में जिला प्रशासन को नियम के अनुसार आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही करनी चाहिए। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नरेश कुमार, विनय अरोड़ा, ऋषि आहूजा, धीरज अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-demand-to-remove-colonial-terms
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...