लोधास पोखरा पर बनारस की तर्ज पर हुई महाआरती, भक्तिमय हुआ माहौल
इटाढ़ी प्रखंड के मां सती धाम स्थित लोधास पोखरा पर मां गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। प्रगतिशील नवयुवक क्लब की ओर से बनारस की तर्ज पर आयोजित इस महाआरती में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आरती के दौरान पूरा वातावरण
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिला, पुरुष, युवा—सभी की भीड़ उमड़ी। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी महाआरती में भाग लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से लोधास पोखरा का पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रगतिशील नवयुवक क्लब की ओर से आयोजित इस महाआरती का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना रहा। लोगों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास भी किया गया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास किया गया।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/bihar/buxar/news/maha-aarti-was-performed-on-the-lines-of-ba
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
Varanasi: काशी में 25 अक्टूबर को होगा मोदी का भव्य स्वागत, गूंजेगा‘हर-हर महादेव''और‘जय श्री राम‘
काशी में फाइटर प्लेनों की गूंज से रोमांचित हुए लोग, वायुसेना के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी
वाराणसी में 3 दिन का एयर शो: विंग्स ओवर गंगा में 22, 24 और 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य; 20 लाख ल...