मध्य प्रदेश के 2 दमदार कॉरिडोर, स्मूद रोड पर रफ्तार का मजा होगा डबल, कुछ घंटों में भोपाल से पहुंचेंगे वाराणसी
भोपाल से वाराणसी की दूरी होगी बेहद कम, समय की भी होगी बचत, मध्य प्रदेश के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से करीब आ जाएंगे कई जिले. ब्रिजेंद्र पटेरिया की रिपोर्ट.
मध्य प्रदेश के 2 दमदार कॉरिडोर
(
ETV Bharat
)
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
4 Min Read
भोपाल: मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को अब और रफ्तार मिलने जा रही है. मोहन यादव सरकार प्रदेश के सभी 55 जिलों को जोड़ने के लिए नए इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. इसके तहत प्रदेश में 600 किलोमीटर लंबे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी जल्द ही आकार लेने जा रह है. यह कॉरिडोर जबलपुर से इंदौर के बीच बनेगा और यह छह जिलों से होकर गुजरेगा. इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से वाराणसी तक के सफर को आसान बनाने के लिए एक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर का काम शुरू हो गया है. यह अगले एक माह में पूरा हो जाएगा. यह एक्सप्रेस वे मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को तूफानी रफ्तार देंगे.
600 किमी का इडस्ट्रियल कॉरिडोर, बचेगा समय, रफ्तार होगी तेज
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से जबलपुर तक का सफर चार पहिया वाहन से तय करने में करीबन 9 से 11 घंटे तक का समय लग जाता है, लेकिन आने वाले समय में इस रूट पर वाहन की रफ्तार और सफर का समय घटने जा रहा है. राज्य सरकार इंदौर से जबलपुर के बीच एक नया इकोनॉमिक कॉरिडोर को आकार देने जा रही है. इस कॉरिडोर की खासियत होगी कि इसके आसपास 10 हजार एकड़ औद्योगिक भूमि विकसित करेगी.
एमपी में बन रहा इकोनॉमिक कॉरिडोर (ETV Bharat)
एक्सप्रेस वे 6 जिलों से गुजरेगा. जहां नए आर्थिक हब तैयार होंगे. यह कॉरिडोर मध्य प्रदेश के तीन बड़े आर्थिक केन्द्र भोपाल, इंदौर और जबलपुर को जोड़ेगा. इस कॉरिडोर के तहत स्थान चिन्हित किए जाएंगे. जहां प्लग एंड प्ले आर्थिक हब बनाए जाएंगे. मार्च 2028 तक इसमें करीबन 1 लाख करोड़ के प्रत्यक्ष निवेश की संभावना है.
6 माह में तैयार होगा मास्टर प्लान
इस कॉरिडोर को जमीन पर उतारने के लिए सीधे मुख्यमंत्री ने मोर्चा संभाला है. इसके लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल कंपनी बनाई गई है. इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं. यह कंपनी इस कॉरिडोर के सपने को जमीन पर उतारेगी. इसके लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा.
- कॉरिडोर के पास आर्थिक हब बनाए जाएंगे. इसको इस तरह से विकसित किया जाएगा, ताकि उद्योग सीधे आकर काम शुरू कर सकें.
- इन आर्थिक हब में बिजली, सड़क, पानी आदि की व्यवस्था पहले से ही तैयार की जाएगी.
- इन हबों में श्रमिक आवास, अस्पताल, स्कूल और कौशल केन्द्र भी बनाया जाएगा.
भोपाल से बनारस तक सफर होगा आसान
इसके अलावा भोपाल से बनारस का सफर भी आसान होने जा रहा है. राज्य सरकार प्रदेश की राजधानी भोपाल से बनारस तक एक नया एक्सप्रेस वे बनाने जा रही है. यह एक्सप्रेस वे भोपाल, सागर, सतना, रीवा, प्रयागराज और वाराणसी को आपस में जोड़ेगा. 9 हजार 850 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस नए एक्सप्रेस वे से सफर बेहद आसान हो जाएगा. इसके लिए 37 करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार कराने का काम शुरू हो गया है. अगले साल तक इसका काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (ETV Bharat)
इस एक्सप्रेस से मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी और रीवा जिलों को सीधा फायदा होगा. सतना के बाद यह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और वाराणसी तक पहुंचेगा. सागर सतना एक्सप्रेस वे पश्चिम में प्रस्तावित, सागर कोटा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से भी टच होगा. इससे राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी वाराणसी और लखनऊ सीधा जुड़ जाएगा.
- मध्य प्रदेश को मजबूत बनाएगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, एकसाथ कई क्षेत्रों में आएगा बूम
- बजट नहीं, टोल से आएगा पैसा, मध्य प्रदेश में 80 हजार करोड़ के इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार
अभी भोपाल से वाराणसी जाने के लिए सागर से सतना रीवा रूट से ही सफर तय करना होता है. यह रोड फिलहाल डबल लेन है, लेकिन एक्सप्रेस वे बनने से दो लेन की यह सड़क चार लेन की हो जाएगी. इसके अलावा सागर से कटनी सतना के रूट में बदलाव होगा और सफर करीबन 73 किलोमीटर तक कम हो जाएगा. मंडीदीप एसोसिएशन के पदाधिकारी राजीव अग्रवाल कहते हैं कि "बेहतर सड़कें औद्योगिक गतिविधियों को गति देती हैं. प्रदेश में जबलपुर इंदौर कॉरिडोर और भोपाल से बनारस एक्सप्रेस सहित कई दूसरे एक्सप्रेस वे पर काम कर चल रहा है. इसका निर्माण पूरा होने से नए औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे और इसका फायदा सभी क्षेत्रों में दिखाई देगा."
यह जिले सीधे जुड़ेंगे
- भोपाल, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी और रीवा
- 37 करोड़ से तैयार हो रही डीपीआर
- सर्वे के बाद शुरू होगा भूमि अधिग्रहण कार्य
October 18, 2026 at 4:21 PM IST
संबंधित ख़बरें
October 19, 2026 at 3:14 PM IST
October 19, 2026 at 3:13 PM IST
October 19, 2026 at 2:51 PM IST
October 19, 2026 at 2:42 PM IST
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/mp-industrial-and-economic-corridor-bhopal-varanasi-dis
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...