सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

'मेरे प्रधानमंत्री, काशी सौभाग्य', पीएम मोदी के हनुमान की जन्मदिन पर गजब बधाई

'मेरे प्रधानमंत्री, काशी सौभाग्य', पीएम मोदी के हनुमान की जन्मदिन पर गजब बधाई
तस्वीर: Navbharat Times
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान(फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)पटना/वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इसके लिए लोजपा रामविलास सुप्रीमो और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान भी वाराणसी पहुंच गए हैं। चिराग पासवान को कई मौकों पर पीएम मोदी का हनुमान भी कहा जाता है, क्योंकि वो किसी भी परिस्थिति में उनके साथ ही खड़े नजर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चिराग पासवान ने बधाई भी बड़े बढ़िया अंदाज में दी है।

मेरे प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई: चिराग पासवान

वाराणसी एयरपोर्ट पर चिराग पासवान ने कहा कि 'मैं अपनी तरफ से, अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की तरफ से, मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। इसके लिए वाराणसी, काशी आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री को लोगों का जो लगातार प्यार और समर्थन मिला है, उसके कारण आज भी देश की बड़ी आबादी उन पर भरोसा करती है। यही कारण है कि पिछले 25 साल से वो हेड ऑफ द गवर्नमेंट हैं।'

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक बाइकर्स की यात्रा

चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने तय किया है कि प्रधानमंत्री के राजनीतिक कार्यस्थल वाराणसी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक यात्रा की जाए। इसका उद्देश्य लोगों को विकसित भारत के प्रधानमंत्री के विजन से जोड़ना है। वाराणसी से वडनगर के लिए निकलने वाली यात्रा में करीब 500 बाइकर्स के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

नीतीश कुमार ने भी दी पीएम मोदी को बधाई

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।'

JDU की तरफ से भी दी गई बधाई

बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और देश की प्रगति के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा और संकल्प से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रचारक, संगठनकर्ता, गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी विभिन्न भूमिकाओं में राष्ट्रसेवा प्रमुख रही है।
स्रोत: यह सामग्री Navbharat Times द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/bihar/patna/chirag-paswan-greet-pmnarendra-mod
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें