मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रामपुर लठियां बूथ का किया निरीक्षण
Varanasi News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने वाराणसी के रामपुर लठियां बूथ पर नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से प्रगति की जानकारी ली और रजिस्टर जांचा। अब तक बूथ पर 13 फॉर्म भरे गए थे। मंत्री ने अधिकारियों को पात्र युवाओं और ग्रामीणों के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए।
मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रामपुर लठियां बूथ का किया निरीक्षण
Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। रोहनिया क्षेत्र के काशी विद्यापीठ विकासखंड अंतर्गत रामपुर लठियां बूथ पर शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ पर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य चल रहा था। मंत्री ने मौके पर मौजूद बीएलओ से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान बीएलओ सुनीता गुप्ता ने बताया कि अब तक छह फॉर्म भरे गए हैं। वहीं, नीलम देवी ने पांच और मृदुल उपाध्याय ने दो फॉर्म भरे थे। मंत्री ने रजिस्टर का अवलोकन करते हुए मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के कार्य की जानकारी ली।
इस दौरान मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पर भी जोर दिया। मंत्री ने कहा कि पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए।
आज का सवालसवाल 1/5
वर्तमान में ITBP के डायरेक्टर शत्रुजीत कपूर किस कैडर के IPS अधिकारी हैं?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-minister-hansraj-vishwakarma-in
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
कल एयर शो में PM मोदी, राजनाथ और CM योगी करेंगे शिरकत, देखें शहर रूट डायवर्जन की पूरी लिस्ट
काशी के आसमान में गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुआ भव्य एयर शो
वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कानपुर-प्रयागराज से भी गुजरेगी, जानें स्टॉपेज, किराया से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ