मोदी का 76वां जन्मदिन कल: NDA के सभी CM वाराणसी पहुंचेंगे; PM के संसदीय क्षेत्र और वडनगर से बाइक रैली निकलेंगी
नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर (यानी गुरुवार) को 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री PM के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी से वडनगर और वडनगर से वाराणसी के लिए दो बाइक रैली भी निकलेंगी। वडनगर पीएम मोदी का जन्मस्थान है।
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इन कार्यक्रमों में शामिल होने पर सहमति जताई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
सेवा संकल्प अभियान भी चलाएगी बीजेपी
बीजेपी पीएम के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने के लिए पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान भी चलाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी से वडनगर के बीच दो बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। एक रैली वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर होगी। 17 सितंबर को शुरू होकर ये रैलियां 7 अक्टूबर को खत्म होंगी।
अमित शाह वडनगर में दिखाएंगे हरी झंडी
वडनगर रैली नेशनल इंचार्ज वीडी शर्मा ने बताया- वडनगर इवेंट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता शामिल होंगे।
ये बाइक रैली 193 जिलों, 1159 गांव और 10 राज्यों से गुजरेगी। ये करीब 40 हजार किलोमीटर की होगी। इसमें देशभर से 1000 युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
वाराणसी में मौजूद रहेंगे ये नेता
राजनाथ सिंह, सीएम योगी, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान समेत अन्य नेता वाराणसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह बुधवार को कोलकाता में सेवा से संकल्प अभियान के तहत मीडिया कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
दिल्ली CM की अपील- PM के नाम आशीर्वाद का दीया जलाएं
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार को लोगों से अपील की कि वे 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया' जलाएं और पीएम की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
मूल लिंक: https://www.rajexpress.com/national-news/pm-modi-76th-birthday-nda-cms-varanasi-bike-rally
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...