मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जनसंपर्क कार्यालय में जले दीप
पीएम मोदी के जनसंपर्क कार्यालय पर रंगोली बनाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यालय में हजारों दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से कार्यालय परिसर जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देश की सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अमित पांडेय, रंजीत जायसवाल, सीमा यादव, डॉ. दमयंती शास्त्री, चंद्रकला गुप्ता मौजूद रहीं। ब्यूरो
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/lamps-were-lit-at-the-public-relations-of
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...