सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

नक्सलियों को झटका, वाराणसी में मारा गया एरिया कमांडर गंजू, 25 लाख का इनामी था कुख्यात नक्सली

नक्सलियों को झटका, वाराणसी में मारा गया एरिया कमांडर गंजू, 25 लाख का इनामी था कुख्यात नक्सली
तस्वीर: currentcrime.com

| News Details | नक्सलियों को झटका, वाराणसी में मारा गया एरिया कमांडर गंजू, 25 लाख का इनामी था कुख्यात नक्सली

Font Size

14px16px18px20px22px24px

वाराणसी। करंट क्राइम। उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी एसटीएफ को बडी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया है। उस पर 30 लाख रुपए का इनाम था। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन  का कमांडर था। 8 साल पहले एनआईए ने टेरर फंडिंग केस में बृजेश गंजू को वांटेड घोषित किया था।
बृजेश गंजू के ऊपर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख और एनआईए की तरफ से 5 लाख का इनाम रखा गया था। गंजू अपने एक साथी के साथ बाइक से वाराणसी से मुगलसराय जा रहा था। पुलिस ने रास्‍ते में उसे रोकने का प्रयास किया तो गंजू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी। अस्‍पताल में उसकी मौत हो गई।
यूपी एटीएस ने यह एनकाउंटर रामनगर इलाके के लंका मैदान के पास किया है। गंजू की फायरिंग से यूपी एटीएस के डिप्‍टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्‍टेबल नितेंद्र कृष्‍ण के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। एडीजी लॉन एंड ऑडर्र अमिताभ यश ने बताया कि बृजेश गंजू झारखंड के चतरा जिले मं लावालौंग इलाके का रहने वाला था। वह ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों और ठेकेदारों से वसूली करता था। आठ साल पहले उसके घर की कुर्की की गई थी।
डिप्‍टी एसपी विपिन राय ने बताया कि नक्‍सली बृजेश गंजू को एटीएस टीम ने रुकने का इशारा किया। पकड़े जाने के डर से उसने दोनों हाथों से पिस्‍टल से फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि एटीएस की जवाबी फायरिंग में बृजेश गंजू को गोली लगी और वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। मौका पाकर बाइक पर पीछे बैठा साथी फरार हो गया। गंजू को जिला अस्‍पताल लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

Share :

Tag

Do you allow us to use cookies?We use cookies to learn where you struggle when you're navigating our website and fix them for your future visit.

Current Crime website is an online platform that provides news and information about various topics, including current events, entertainment, politics, sports, technology, and more.

Follow Us

Experience the Magic of the News App

Copyright © 2026 All right Reserved By Current Crime

स्रोत: यह सामग्री currentcrime.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.currentcrime.com/hi/news/varanasi-naxal-killed-ganjoo-25lakh-reward-uttar-prad
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें