नरौरा में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात से वाराणसी तक निकली है यात्रा, गंगा ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प यात्रा' देर शाम नरौरा पहुंची। यह यात्रा गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक राष्ट्रसेवा और जन जागरण का संदेश लेकर निकली है।
नरौरा क्षेत्र में पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि किताब सिंह यादव और भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद निषाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
यात्रा में सांसद जसुभाई राठवा, स्थान विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, सोमेंद्र सोम, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, दिवाकर सिंह, केपी सिंह , नवीन शर्मा समेत कई नेता शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने और अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित कर रही है।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री राजीव लोधी, रविन्द्र सिंह, पवन कुमार लोधी, सीमा चौधरी, राहुल पंडित, कोमल सिंघल, कप्तान सिंह, आदि मौजूद रहे।
बाद में नरौरा के बंसी गंगा घाट पर गंगा महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/bulandshahar/billonaroop/news/naraura-seva-san
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...