Narnaul : गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' का हरियाणा में भव्य प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
Narnaul : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को समर्पित गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा यात्रा’ का रविवार को हरियाणा की सीमा में प्रवेश हुआ। यह यात्रा हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित गांव गोद बलाहा के रास्ते महेंद्रगढ़ जिले में पहुंची। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं गांव की सीमा पर पहुंचे और यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ज़्यादा जानें
चुनावी कवरेज सेवा
राजनीतिक साक्षात्कार
समाचार पत्र वितरण
मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने किया स्वागत, सभा को किया संबोधित
हरियाणा की सीमा पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने यात्रा की अगवानी की। स्वागत स्थल पर एक विशाल सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल सेवा, समर्पण और जनहित कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजरात के वडनगर से आए युवाओं को संदेश दिया कि वे पूरी यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें और सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पूरी करें।
पौधारोपण और सैनिकों का सम्मान
स्वागत समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधारोपण किया। इसके अलावा, देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सीएम ने यात्रा में शामिल युवाओं से सीधा संवाद भी किया, जहां युवाओं ने अपने रोमांचक अनुभवों को साझा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की।
पूर्व मंत्री ने रखी सीएम के समक्ष मांगें
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव ने क्षेत्र की कई प्रमुख मांगें सीएम के समक्ष रखीं, जिनमें गांव बलाहां कलां में पानी के टैंक को दोबारा नहर से जोड़ने की मांग भी शामिल थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तुरंत प्रभाव से इन सभी मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
यह भी देखें – हकेवि महेंद्रगढ़ में पांच दिवसीय ड्रोन कार्यशाला का शानदार समापन, 58 विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र
मूल लिंक: https://www.jagmarg.com/narnaul-grand-entry-of-seva-yatra-in-haryana/
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...