निखरेगा बनारस के विरासत के गलियारों का रंग, 119 पार्कों का होगा कायाकल्प
भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड ने सीएसआर मद से वाराणसी में 69.21 करोड़ रुपये से अधिक की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए.
वाराणसी को निखारने के लिए 69.21 करोड़ रुपये से अधिक की दो परियोजनाओं के लिए MOU पर हस्ताक्षर.
(
ईटीवी भारत
)
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
|
2 Min Read
वाराणसी: काशी के शहरी ढांचे को आधुनिक बनाने और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया.
भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड ने सीएसआर मद (Corporate Social Responsibility) से वाराणसी में 69.21 करोड़ रुपये से अधिक की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं.
इस योजना के तहत 48 करोड़ रुपये से 119 पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा और सारनाथ और मैदागिन में 2 आधुनिक फूड स्ट्रीट हब भी संवारे जाएंगे.
वाराणसी में 69.21 करोड़ रुपये से अधिक की दो परियोजनाओं के लिए MOU पर हस्ताक्षर. (ईटीवी भारत)
बता दें कि, महापौर अशोक कुमार तिवारी और बीपीसीएल के अध्यक्ष ने ये MOU साइन किया है. पहले एमओयू के तहत बीपीसीएल 48 करोड़ रुपये का सीएसआर योगदान देगा.
इसके माध्यम से वाराणसी के 119 सार्वजनिक उद्यानों का पुनर्विकास व सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसमें लैंडस्केपिंग, पैदल मार्ग (वॉकिंग पाथवे), ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और बागवानी जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
महापौर अशोक कुमार तिवारी और बीपीसीएल के अध्यक्ष ने ये MOU साइन किया है. (ईटीवी भारत)
21.21 करोड़ से निखरेगी विरासत गलियारों की रंग, 119 पार्कों का 48 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि, इसी परियोजना के अंतर्गत सारनाथ और मैदागिन में व्यवस्थित वेंडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, जल व स्वच्छता, सीसीटीवी निगरानी, सौर प्रकाश व्यवस्था और उन्नत आगंतुक सुविधाओं से युक्त दो आधुनिक फूड स्ट्रीट हब विकसित किए जाएंगे.
वाराणसी को निखारने के लिए एमओयू पर दस्ख़त. (ईटीवी भारत)
यह परियोजना बीपीसीएल, काशी इंटीग्रेटेड पार्किंग एंड रिक्रिएशनल फाउंडेशन (केआईपीआरएफ) और वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड (वीएससीएल) की संयुक्त साझेदारी से कार्यान्वित होगी.
महापौर अशोक कुमार तिवारी और बीपीसीएल के अध्यक्ष ने ये MOU साइन किया. (ईटीवी भारत)
दूसरी ओर वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के साथ 21.21 करोड़ रुपये के दूसरे एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
शहर के इन प्रमुख ऐतिहासिक मार्गों का होगा कायाकल्प
- ठठेरी हेरिटेज गली से काल भैरव मंदिर तक का विरासत गलियारा संवारा जाएगा.
- गोदौलिया चौराहा से मैदागिन चौराहा तक के अग्रभाग (फसाद) का सौंदर्यीकरण किया जाएगा.
- मणिकर्णिका घाट पर मणिकर्णिकेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली गली का पुनर्विकास किया जाएगा.
स्थानीय रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बताते चलें कि, इन कार्यों में विरासत के अनुकूल सड़क निर्माण, पत्थरों की पक्की सड़क, अग्रभाग का नवीनीकरण, हेरिटेज लाइट, साइनबोर्ड, स्ट्रीट फर्नीचर, भित्ति चित्र (म्यूरल), सार्वजनिक कला और पैदल यात्रियों के अनुकूल बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा.
पहले एमओयू के तहत बीपीसीएल 48 करोड़ रुपये का सीएसआर योगदान देगा. (ईटीवी भारत)
वहीं 36 महीने की अवधि में पूर्ण होने वाली इन परियोजनाओं से वाराणसी की नागरिक सुविधाओं, शहरी सौंदर्य, पर्यावरण स्थिरता और विरासत पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.
भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के सीएसआर मद से चमकेगा बनारस. (ईटीवी भारत)
इससे स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलने के साथ-साथ स्थानीय विक्रेताओं के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे.
September 8, 2026 at 1:06 PM IST
संबंधित ख़बरें
September 9, 2026 at 12:03 PM IST
September 9, 2026 at 11:59 AM IST
September 9, 2026 at 11:53 AM IST
September 9, 2026 at 11:52 AM IST
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/heritage-lanes-of-banaras-will-be-revitalized-119-parks
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में धरातल पर दिखा पीएम का विजन, संसदीय क्षेत्र में 17533 बच्चे कुपोषित से सुपोषित
पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल का जश्न: वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी अनोखी यात्रा
PM मोदी ने मेट्रो में किया सफर, बच्चों से की बात, काशी को क्यों किया याद