सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्री सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सफाईकर्मियों को पीपीई किट भी वितरित की तथा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। लहरतारा स्थित डीआरएम दफ्तर के भारतेंदु सभागार में बैठक करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। हर कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय के अंदर पूर्ण करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की भी है। महाप्रबंधक सबसे पहले बनारस स्टेशन यार्ड में बनने वाले छह मीटर चौड़े एफओबी के कार्यों को देखा। यह एफओबी महमूरगंज फ्लाईओवर के समीप बन रहा है। एफओबी के जरिए बनारस स्टेशन मंडुवाडीह सब्जी मंडी और महमूरगंज को जोड़ेगा। पैदल के साथ साइकिल यात्री इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कार्य मार्च 2027 में पूरा करना है। जीएम ने स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत मानचित्र के जरिए विकास कार्यों की प्रगति जानी।

सफाईकर्मियों में बांटी पीपीई किट और फोटो भी खिंचवाई

जीएम ने डीआरएम दफ्तर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत संविदा सफाई कर्मियों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कर्मियों को पीपीई किट दी तथा सेल्फी पॉइंट पर उनके साथ फोटो खिंचवाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्वच्छता कार्यों को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। भारतेंदु सभागार में समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को समय-सीमा का पालन, गुणवत्ता से समझौता न करने तथा यात्री सुविधाओं व संरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न यूनियनों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी शिष्टाचार भेंट की।

वाराणसी सिटी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया

महाप्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। यहां भी अमृत भारत योजना से निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े एफओबी सहित अन्य कार्यों की प्रगति देखी। कहा कि कार्यों के आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था इस तरह करें कि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। यह कार्य इसी वर्ष के अंत में पूर्ण होना है।

लिमिटेड हाइट सबवे का कार्य भी देखा

महाप्रबंधक ने वाराणसी सिटी-सारनाथ के बीच समपार संख्या-22ए पर निर्माणाधीन लिमिटेड हाइट सबवे का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कांत पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन कुमार झा , प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रविश कुमार, डीआरएम आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह रहे।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महाप्रबंधक ने बनारस स्टेशन का निरीक्षण कब किया?−

महाप्रबंधक ने बनारस स्टेशन का निरीक्षण सोमवार को किया।

✦एफओबी का कार्य कब पूरा होना है?+

✦महाप्रबंधक ने सफाईकर्मियों को क्या दिया?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-northeast-railway-gm-inspects-v
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें