ऑटो से घूमकर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार
Varanasi News: वाराणसी में मंडुवाडीह पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 5 अक्तूबर को एक व्यक्ति से मोबाइल और पैसे लूटे थे। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, 2120 रुपये और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई की।
Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, 2120 रुपये और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ है। यह जानकारी डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय और एडीसीपी लिपि नगायच ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में दी। पुलिस के अनुसार, 5 अक्तूबर को शिकायत मिली कि तीन लोगों ने मारपीट और गाली-गलौज कर उसका मोबाइल और तीन हजार रुपये छीन लिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सूचना पर पुलिस ने रात करीब 9:15 बजे ब्लाक रोड शिवदासपुर से अनिल बिंद, अमन गोस्वामी और अवधेश कुमार उर्फ आर्यन को गिरफ्तार किया।
अवधेश के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उप निरीक्षक प्रवीण सचान, चंद्रशेखर यादव, सत्यानंद यादव तथा कांस्टेबल अभ्युदय सिंह और अविनाश यादव शामिल रहे।
Quizसवाल 1/5
भारतीय वायु सेना ने वीर गार्जियन अभ्यास किस देश के साथ किया?
खेलें और Coins जीतेंमूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-three-arrested-in-varanasi-for-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक