पर्यटकों ने फैम ट्रिप में किया धार्मिक स्थलों का भ्रमण
Varanasi News: वाराणसी टूरिज्म गिल्ड का विश्व पर्यटन सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन सदस्यों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। आने वाले दिनों में किस्सागोई, विश्व धरोहर सारनाथ का भ्रमण और ध्यान आकर्षित करने वाले कार्यक्रम होंगे। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कई आयोजन भी gepland किये गए हैं।
Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड का विश्व पर्यटन सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन प्रॉपर्टी विजिट फैम ट्रिप किया गया। इसके अंतर्गत सदस्यों ने स्वर्वेद मंदिर, मार्कंडेय महादेव मंदिर, गंगा डाल्फिन साइट, चंद्रावती जैन मंदिर का भ्रमण किया। संगठन के अध्यक्ष सुभाष कपूर, भारत पर्यटन के सहायक निदेशक अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह एवं सचिव सौरभ पांडेय ने बताया कि दूसरे दिन 22 सितंबर को होलापुर स्थित संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी में किस्सागोई और 23 को विश्व धरोहर सारनाथ का भ्रमण होगा। 24 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस की आधिकारिक थीम ‘पर्यटन को नया स्वरूप देने के लिए डिजिटल एजेंडा और एआई’ विषयक संगोष्ठी नदेसर स्थित अर्बन फूड कोर्ट में होगी।
25 को विरासत एवं ज्ञान भ्रमण में बीएचयू के भारत कला भवन का दौरा जबकि 26 को होटल रीजेंसी में टूरिज्म सेंसिटाइजेशन के आयोजन में पर्यटन से जुड़े विभिन्न संगठन शामिल लेंगे। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में टूरिज्म वॉक का आयोजन होटल डि पेरिस से वरुणा किनारे शास्त्री घाट तक जबकि दूसरे में वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाले पर्यटकों का संगीतमय स्वागत किया जाएगा।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-tourism-guild-launches
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...