पटना से काशी पहुंची योजनाओं से सजी कार रैली
Varanasi News: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत, पटना से शुरू हुई कार रैली रविवार को वाराणसी पहुंची। इस रैली में 25 स्पोर्ट्स कारें शामिल थीं, जिनमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर और स्लोगन थे। रैली का समापन बाबतपुर स्थित विलेज रिसोर्ट में हुआ और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Varanasi News: वाराणसी। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना से निकली कार रैली रविवार को काशी पहुंची। रैली में 25 स्पोर्ट्स कारें शामिल थीं। प्रत्येक कार को केंद्र सरकार की एक जनकल्याणकारी योजना के पोस्टर, स्टीकर और स्लोगन से सजाया गया था। रैली का समापन बाबतपुर स्थित विलेज रिसोर्ट में हुआ, जहां विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार रैली की संयोजक एवं बिहार भाजपा की उपाध्यक्ष डॉ. अमृता भूषण राठौर ने बताया कि प्रत्येक कार प्रधानमंत्री की एक योजना को प्रदर्शित कर रही थी। इस मौके पर जिला की प्रशासक पूनम मौर्या, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नवरतन राठी, डॉ. राकेश शर्मा, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर भी मौजूद रहे।
नवयुवक ही देश के कर्णधार
वाराणसी। श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि नवयुवक ही देश के कर्णधार हैं। उनके कंधों पर देश की जिम्मेदारी है। उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
वह रविवार को हरहुआ के हरिहरपुर में प्रजापति स्वाभिमान एकता मंच की ओर से आयोजित डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार स्मृति द्वार के उद्घाटन समारोह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों का जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में हमीरपुर सदर के विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, अशोक प्रजापति, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. सुशील प्रजापति, डॉ. हाशमी, पूर्व प्रधान जवाहरलाल प्रजापति आदि रहे।
समाज के नेताओं से सचेत रहने की जरूरतः राजेश कुशवाहा
पिंडरा। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि पीडीए समाज इस बार अपने हक और अधिकार के लिए संगठित है। कार्यकर्ता उनके बीच जाएं और सपा के नीतियों को बताएं। उन्होंने ये बातें पिंडरा के राजपुर कोर्रा चौराहे (पटेल मंडी) पर रविवार को पीडीए जनसंवाद में कहीं। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता हजारी मौर्य, संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव और अवधेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में वंशलाल पटेल, राजेंद्र पटेल, देवी मौर्य, भैया लाल मौर्य, शिवसागर मौर्य, रमापति राजभर, शिव प्रसाद पाल, विकास प्रजापति रहे।
आवश्यक.... हामिद अंसारी का बयान देश के लिए बेहद खतरनाक : मोहले
वाराणसी। पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के हिंदू कट्टरपंथ वाले बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य देश और सनातन परंपरा के लिए बेहद खतरनाक हैं। एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति से ऐसी अपेक्षा नहीं की जाती लेकिन हामिद अंसारी जैसे लोग पद की मर्यादा भूलकर देश का सामाजिक व साम्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में लगे हैं। इसके पूर्व भी वह अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
मोहले ने कहा कि उनका बयान सीधे-सीधे देश विरोधी एजेंडे का हिस्सा है। देश विरोधी ताकतें ऐसे बयानों का लगातार प्रचार कर रही हैं। पूर्व महापौर ने दावा किया कि हिदुत्व देश की एकता और अखंडता का आधार है। आज देश में सामाजिक और धार्मिक समरसता इसलिए है क्योंकि बहुसंख्यक हिन्दू सहिष्णु और उदार है।
दृष्टिबाधित होना क्षमताओं की सीमा नहीं
वाराणसी। नेत्रहीन छात्रों में प्रतिभा की अपार क्षमता होती है। वे किसी भी क्षेत्र में सामान्य छात्रों से कम नहीं हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति, संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता के बल पर दृष्टिबाधित छात्र सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं। यह बात पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर प्रवीण कुमार ने कहीं।
वह रविवार को पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के 11वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नेत्रहीन छात्रों को शील्ड और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 80 दिव्यांग छात्रों को अंगवस्त्र और खाद्य किट वितरित की कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन नृपेंद्र, सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज, चंदौली की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रियंका पटेल, भाजपा नेता अशोक द्विवेदी, डॉ. चेतना, एकता मिश्रा, मोनिका सिंह, विजय मिश्रा, प्रशांत कुमार, अभिनव पांडेय, अभिजीत रॉय, नेहा रॉय, पूजा, अभय यादव, अमरदीप गुप्ता, मिथलेश कुमार, उमाशंकर मौर्या भी रहे।
यशोमणि और कर्मवीर पुरस्कार से प्रतिभाएं सम्मानित
वाराणसी। दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के नौवें स्थापना दिवस पर रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में यशोमणि एवं कर्मवीर सम्मान समारोह हुआ। महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करने वाली गीता देवी, रिदा नूर, हुस्ना बानो, निधि कुमारी, सुकन्या गुप्ता, रितिका कुमारी, खुशी सिंह और स्वाती सिंह को सिलाई मशीन एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अशोक राय, सुनील सिंह, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. आशा दुबे, दिनेश गर्ग, विनय त्रिपाठी, संजय गंगल, राजेंद्र धानुका, दिलीप सिंह, संजय अग्रवाल, राजन दुबे, पिंटू भैया, नित्यानंद तिवारी, नीरज पाठक, प्रिंस सिंह और संतोषी शुक्ला मौजूद थीं।
सामान्य प्रश्न
✦कार रैली का आयोजन कब हुआ था?−
कार रैली का आयोजन रविवार को हुआ था।
✦इस रैली में कितनी स्पोर्ट्स कारें शामिल थीं?+
✦रैली के समापन का स्थान कौन सा था?+
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-car-rally-promoting-welfare-sch
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...