पीएम मोदी का काशी में आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र, पुष्पवर्षा के साथ स्वागत की तैयारी
पीएम मोदी का काशी में आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र, पुष्पवर्षा के साथ स्वागत की तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 22 Oct 2026 10:35 AM IST
वाराणसी में एयर शो के कार्यक्रम में 25 अक्तूबर को पीएम मोदी शामिल होंगे। उनके काशी आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। पीएम के स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाने की तैयारी है।
PM Modi In Varanasi - फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को वाराणसी आगमन पर भाजपा के भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जयश्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से काशी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जामुराद जाएंगे, जहां अरविंद मिल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे और गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे।
अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं काशी वासी निर्धारित स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इन स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। ढोल-नगाड़े, डमरू दल और शंखनाद के साथ ‘जयश्रीराम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष होंगे। स्वागत केंद्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पीएम का अभिनन्दन किया जायेगा। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बनाने की योजना तैयार की है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/pm-modi-welcome-with-shower-of-flowers-up
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
Varanasi: काशी में 25 अक्टूबर को होगा मोदी का भव्य स्वागत, गूंजेगा‘हर-हर महादेव''और‘जय श्री राम‘
काशी में फाइटर प्लेनों की गूंज से रोमांचित हुए लोग, वायुसेना के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी
वाराणसी में 3 दिन का एयर शो: विंग्स ओवर गंगा में 22, 24 और 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य; 20 लाख ल...