पीएम मोदी का मेगा बर्थडे; वाराणसी में राजनाथ-योगी ने केक बांटा, काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा
पीएम मोदी का मेगा बर्थडे; वाराणसी में राजनाथ-योगी ने केक बांटा, काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा
Sep 17, 2026 01:11 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तमामआयोजन किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और सफाई करने वाली महिलाओं को बनारसी साड़ी और केक बांटा।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजनाथ सिंह, सीएम योगी और चिराग पासवान केक बांटते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई नेताओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में अविमुक्तेश्वर महादेव का अलग-अलग नदियों से लाए गए जल से अभिषेक किया गया। मंदिर की साफ-सफाई में जुटी महिलाओं को सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने बनारसी साड़ी और प्रसाद भेंट किया। संकल्प यात्रा में शामिल बाइक सवार कार्यकर्ताओं को राजनाथ सिंह, सीएम योगी, आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केक बांटा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर काशी के घाटों पर भी विशेष आयोजन हुए।
बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का 76 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया और शंखनाद के साथ गंगा आरती की। अहिल्याबाई घाट पर पूर्व राज्यमंत्री और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। वहीं नागा साधुओं ने डमरू बजाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। 'नमामि गंगे' की टीम ने गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की।
काशी से वडनगर तक 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा'
वाराणसी से प्रधानमंत्री के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर तक 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' भी शुरू की जा रही है। वाराणसी से वडनगर जाने वाली यात्रा को सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। इसी तरह वडनगर से वाराणसी के लिए भी यात्रा निकाली गई है। दोनों यात्राएं 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा हैं, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत प्रदेशभर में अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान एक महीने तक चलेगा। वाराणसी-वडनगर बाइक यात्रा के तहत 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल होने की जानकारी दी गई है। यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सेवा गतिविधियों से जुड़ेगी।
सीएम योगी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी
इससे पहले पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ‘राष्ट्र प्रथम’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है।
Hindi NewsUP NewsPM मोदी का मेगा बर्थडे; राजनाथ-योगी ने केक बांटा, काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा
See Less
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/pm-modi-mega-birthday-rajnath-yogi-distributed
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...