सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाकर दीर्घायु की कामना: वाराणसी के सरैया गांव में सामुदायिक शौचालय पर हुआ कार्...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाकर दीर्घायु की कामना: वाराणसी के सरैया गांव में सामुदायिक शौचालय पर हुआ कार्...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के सरैया गांव में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुआ। हरहुआ ब्लॉक के सरैया ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय और दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए।

इस मौके पर कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और गांव के लोगों ने मिलकर दीप जलाए। दीपों से सामुदायिक शौचालय परिसर और आसपास का इलाका रोशन हो गया।

सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खुशी जताई। उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। मौजूद लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाया गया है।

कार्यक्रम में ग्राम सभा के दूसरे लोग भी शामिल हुए। उन्होंने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह दीप प्रज्वलन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ पूरा हुआ।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/bhomi/news/varanasi-saraiya-pm-modi-b
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें