सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली बाइक यात्रा का स्वागत: बड़नगर से वाराणसी जा रही 'सेवा संकल्प यात्रा' बगड़ राज...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली बाइक यात्रा का स्वागत: बड़नगर से वाराणसी जा रही 'सेवा संकल्प यात्रा' बगड़ राज...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बड़नगर से वाराणसी के लिए निकली बाइक सेवा संकल्प यात्रा का रविवार को बगड़ राजपूत में स्वागत हुआ। श्याम होटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम आईटी सेल संयोजक अज्जू और भाजपा एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश मीणा के नेतृत्व में हुआ। बगड़ राजपूत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा के सदस्यों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान युवा मोर्चा अलवर की टीम से रजनेश जैमन और जतिन पंडित भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में संगठनात्मक भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाते हैं।

स्वागत करने वालों में दीपक योगी, प्रमोद मीणा, आकाश सिंह, आकाश मीणा, अरविंद मीणा, नितिन राठौड़, राहुल योगी, बलराम योगी, सोनू प्रजापत, सोनू वर्मा, रविंद्र जादौन, नरेश प्रजापत, अमित मोरवाल और अमित मीणा सहित कई युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/naugawa/news/seva-sankalp-yatra-badnagar-var
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें