सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्रस्ट ने किया हवन-पूजन: वाराणसी के हनुमान मंदिर में उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र विक...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्रस्ट ने किया हवन-पूजन: वाराणसी के हनुमान मंदिर में उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र विक...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी के कमच्छा स्थित भक्त सेन बाग ट्रस्ट ने विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया। यह आयोजन कामना पूर्ण हनुमान मंदिर और शांतिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और राष्ट्र के लगातार विकास के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप गोंड शामिल थे।

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने दुनिया भर में अपनी नई पहचान बनाई है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बनाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पूरे देश में प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा और जनसमर्पण के रूप में मना रही है। इसी भावना के साथ उनके स्वस्थ, लंबी उम्र और सफल जीवन की कामना की जा रही है। इस मौके पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कई सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की भी घोषणा की।

भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने बताया कि काशी की जनता प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए लगातार प्रार्थना करती है।

इस अवसर पर मिठाई लाल यादव, शंकर जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, मंगलेश जायसवाल, सुमित गुप्ता, आदित्य गोयनका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के आखिर में सभी श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, समाज की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/dashashwamedh/news/varanasi-hanuman-m
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें