पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में दीपोत्सव: नीमा माता मंदिर में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाया, उत्तम स्वास्थ्...
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में दीपोत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के पितृकुंड वार्ड-86 में एक खास कार्यक्रम हुआ। लहंगपुरा स्थित नीमा माता मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दीप जलाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और लोगों के बीच भी बांटी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लगातार विकास और तरक्की की कामना की गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ समाज में सक्रिय रहना ही इस कार्यक्रम का मकसद है।
कार्यक्रम में पितृकुंड वार्ड-86 के भाजपा पार्षद अमरेश गुप्ता 'उमंग' भी मौजूद रहे। उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल थे।
सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करते हुए देश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/amp/local/uttar-pradesh/varanasi/lahangpura-lahangpura-uttari/news
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...