सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम शुरू: मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित की गई, बटुकों ने दुग्धाभिषेक कर श...

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम शुरू: मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित की गई, बटुकों ने दुग्धाभिषेक कर श...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

राजनाथ बोले- मोदी की अभी आधी पारी हुई:जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए, पीएम ने इसे हासिल किया; योगी-नायडू समेत 20 नेता पहुंचे

वाराणसी/लखनऊ/प्रयागराज/अयोध्या7 मिनट पहले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 76 साल के हो गए हैं। सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद लोगों को केक खिलाया। महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।

राजनाथ ने कहा-

जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए। पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व, विजन और लगन से इसे हासिल किया है। पिछले 25 साल से वे लगातार संवैधानिक पदों की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से संभाल रहे हैं। आगे भी दशकों तक देश की सेवा करते रहेंगे।

इससे पहले, वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक किया। 'नमामि गंगे' की टीम ने गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। नागा साधुओं ने डमरू बजाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। अयोध्या में मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने लता मंगेशकर चौक पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

प्रयागराज में संगम तट पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने सोहर गाकर पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है।

मोदी के बर्थडे की 5 तस्वीरें देखिए…

काशी में नागा साधु ने डमरू बजाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

नमामि गंगे की ओर से मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई।

अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से कच्चे घर तक महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष होली सिंह समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में फल बांटे। साथ ही रक्तदान कक्ष का उद्घाटन भी किया।

सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में लोगों को केट बांटा।

यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हो रहे कार्यक्रम के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

प्रयागराज में 70 किलो का केक काटा

प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सिविल लाइंस स्थित मॉल में 70 किलो का केक काटा। लोगों को यह केक खिलाया गया। इस दौराम मंत्री नंदी भी मौजूद रहे।

09:28 AM17 सितम्बर 2026

मोबाइल की फ्लैश जलाकर प्रधानमंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई

राजनाथ सिंह ने कहा कि आप सभी लोग अपने मोबाइल का फ्लैश जलाकर पीएम को बधाई दीजिए। इसके बाद लोगों ने फ्लैश जलाकर पीएम मोदी को बधाई दी। राजनाथ ने कहा कि 25 वर्षों में मोदी जी की हाफ इनिंग हुई है, उन्हें अभी दशकों तक देश की सेवा करनी है।

09:24 AM17 सितम्बर 2026

राजनाथ बोले- आज भारत बोलता तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है

  • राजनाथ सिंह ने कहा- काशी की दिव्यता गुजरात जा रही है। गुजरात की आस्था काशी आ रही है। जन्मभूमि और कर्मभूमि के बीच शुरू हो रही यह यात्रा अद्भुत है। इस यात्रा से जल का आदान प्रदान नहीं है, बल्कि भावनाओं का भी आदान-प्रदान है। इस यात्रा में जितना महत्वपूर्ण गंत्वय है, उससे भी ज्यादा महत्वपूण इसके पड़ाव हैं।
  • उन्होंने कहा- भारत को पहले गंभीरता से नहीं लिया जाता था, आज भारत जो बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। पीएम मोदी ने भारत के लोगों को अपनी सभ्यता पर गर्व करना सिखाया, क्षमताओं पर विश्वास करना सिखाया। जहां लोगों की सोच समाप्त होती है, वहीं मोदी जी का विजन शुरू होता है।
  • राजनाथ ने कहा- 2001 में जब गुजरात में भूकंप आया था तो वहां को लेकर कई तरह की आशंकाएं थीं, गुजरात कैसे अपने पैरों पर खड़ा होगा, इसे लेकर सवाल थे, लेकिन मोदी जी ने न सिर्फ वहां की काया पलट की, बल्कि टेस्ट मैच से वनडे मैच की तरह सूरत बदल दी। जहां दूसरे लोग समस्या देखते हैं, वहीं हमारे प्रधानमंत्री समाधान देखते हैं, उनकी यही खूबी देश को आगे बढ़ा रहा है।
  • उन्होंने कहा- 12 साल पहले जब मोदी ने पहली बार शपथ ली थी तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि आने वाला दशक ऐसा होगा। 2014 के पहले का भारत अवसर को हाथ से गंवा देता था। मोबाइल से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक चिप से चलती हैं, लेकिन उस समय कांग्रेस की सरकार थी, उसे परमिशन नहीं दी, वह कंपनी चली गई, वह फैक्ट्री नहीं लग पाई। करोड़ों का बिजनेस देश के बाहर चला गया। रोजगार का बड़ा अवसर हमने खो दिया। प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर पर बात शुरू की तो कई तरह के सवाल किए गए। लेकिन, मोदी जी के नेतृत्व में पिछले वर्ष हमने पहली बार मेड इन इंडिया यानी देश की पहली सेमीकंडक्टर चिप बना ली है।

09:20 AM17 सितम्बर 2026

आंध्र के सीएम ने सीएम योगी से बालाजी के मंदिर के लिए जमीन मांगी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मंच से सीएम योगी से एक लैंड की मांग की। उन्होंने कहा कि वाराणसी में बालाजी का एक मंदिर बनवाना चाहता हूं।

08:13 AM17 सितम्बर 2026

वाराणसी में सीएम योगी के संबोधन की बड़ी बातें

  • पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई: सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 76वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बाबा विश्वनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
  • 25 वर्षों का समर्पित सार्वजनिक जीवन: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का 25 वर्षों का बेदाग और समर्पित सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र बनकर उभरा है।
  • काशी की पावन धरा से 'सेवा संकल्प': योगी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से शुरू हो रहा यह 'सेवा संकल्प अभियान' केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पीएम मोदी के विजन और जन-सेवा के संकल्प को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का एक महा-अभियान है।
  • युवा शक्ति और 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा': उन्होंने 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का उल्लेख करते हुए युवाओं के उत्साह को सराहा और कहा कि यह यात्रा देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में जाकर स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण का संदेश फैलाएगी।
  • 7 अक्टूबर को फिर से इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे: योगी ने कहा- विश्वास है कि यह यात्रा विरासत और विकास के मंत्र, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ मोदी जी के विजन को सबके सामने रखेगी। 20 दिन की यात्रा में हर युवा को रोजाना 4 बड़े कार्यक्रम और 100 किमी का सफर करना है। यह रोमांचक भी है और अलग-अलग राज्य के लोगों से संवाद स्थापित करने का मौका भी है। 7 अक्टूबर को हमलोग फिर से इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

07:38 AM17 सितम्बर 2026

राजनाथ बोले- भगवान से पीएम को दीर्घायु की कामना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर मैं स्वयं और हमारे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री एवं LJP (रामविलास) नेता चिराग पासवान, यहां के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यहां पर सब लोग पूजा करने के लिए काशी विश्वनाथ आए थे। विधिवत पूजा का कार्य संपन्न हुआ है। हम लोगों ने भगवान से प्रार्थना की है कि हमारे पीएम को दीर्घायु करें। आजीवन स्वस्थ रहें। इसके साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकें।

07:37 AM17 सितम्बर 2026

योगी बोले- भारत का नेतृत्व लंबे समय तक पीएम मोदी के हाथों में बना रहे

सीएम योगी ने कहा- यह सभी के लिए गर्व और सौभाग्य का दिन है। भारत के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। हम सबने यहां ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की, और यह भी कि भारत का नेतृत्व लंबे समय तक उनके कुशल हाथों में बना रहे। हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में, भारत के 140 करोड़ नागरिक एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र के विजन को साकार होते हुए देख सकेंगे। भारत तेजी से दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। वाराणसी से वडनगर तक की यात्रा में शामिल बाइकर्स को प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ धाम में सेवा करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया है। हम सब पीएम मोदी को हृदय से जन्मदिन की बधाई देते हैं।

07:04 AM17 सितम्बर 2026

योगी-राजनाथ एक घंटे विश्वनाथ मंदिर में रहे; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

06:37 AM17 सितम्बर 2026

योगी और राजनाथ ने केक बांटा, महिला सफाईकर्मी को बनारसी साड़ी भेंट की

सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में साफ सफाई करने वाली महिलाओं को बनारसी साड़ी और प्रसाद भेंट किया। संकल्प यात्रा में बाइक से जाने वाले कार्यकताओं को केक बांटा। इस दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे।

06:33 AM17 सितम्बर 2026

योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित अविमुक्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया

काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित अविमुक्तेश्वर महादेव का अलग-अलग नदियों से आए जल से अभिषेक किया गया।

06:31 AM17 सितम्बर 2026

CM योगी और राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा की

काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूजा अर्चना की।

06:29 AM17 सितम्बर 2026

पीएम मोदी के बर्थडे पर वाराणसी से अपडेट दे रही हैं भास्कर रिपोर्टर

06:28 AM17 सितम्बर 2026

मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में 101 डमरू का वादन किया गया

05:27 AM17 सितम्बर 2026

मालिनी अवस्थी ने सोहर गीत गाकर पीएम मोदी को बधाई दी

05:25 AM17 सितम्बर 2026

मंत्री अनिल राजभर ने सारनाथ के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए

05:24 AM17 सितम्बर 2026

अखिलेश यादव और मायावती ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

05:22 AM17 सितम्बर 2026

अयोध्या में मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने झाड़ू लगाया

05:21 AM17 सितम्बर 2026

उपमुख्यमंत्री बोले- 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएंगे

05:20 AM17 सितम्बर 2026

वाराणसी पहुंचे चिराग पासवान, पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- मैं अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। उनकी सोच देश को विकास की राह पर आगे लेकर जाने की है।

04:28 AM17 सितम्बर 2026

भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा, पीएम मोदी 150 करोड़ लोगों के नेता

भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद हैं। वे देश भर के 150 करोड़ लोगों के दिलों में बसते हैं। पूरे देश की जनता उन्हें दिल से आशीर्वाद देती है, उनसे गहरा भावनात्मक जुड़ाव रखती है और हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन का जश्न मना रहा है..."

04:24 AM17 सितम्बर 2026

अहिल्याबाई घाट पर 76 बटुकों ने 76 लीटर केसर जल व दूध से अभिषेक किया, देखिए VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में बटुक ब्राह्मणों ने दुग्धाभिषेक, शंखनाद किया। अहिल्याबाई घाट पर पूर्व राज्यमंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का पूजन किया। 76 बटुक ब्राह्मणों ने 76 लीटर केशरजल व दूध से मा गंगा का अभिषेक किया। इस दौरान डॉ. पवन शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, नवीन कसेरा, महंत रमेश तिवारी लिंगिया महाराज, संजय उपाध्याय, आकाश पाठक, सुनील यादव सहित बटुक शामिल रहे।

03:45 AM17 सितम्बर 2026

काशी में नमामि गंगे टीम ने बताया, मां गंगा से पीएम मोदी के लिए दीर्घायु की कामना

03:37 AM17 सितम्बर 2026

पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित कर आरती की गई, देखिए VIDEO

03:30 AM17 सितम्बर 2026

गंगा घाट पर हो रहे आयोजन की जानकारी दे रहे हैं रिपोर्टर अनुज तिवारी

03:26 AM17 सितम्बर 2026

आयोजक बोले- पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए 76 बटुकों ने दुग्धाभिषेक किया

03:24 AM17 सितम्बर 2026

गंगा घाट पर पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए शंखनाद किया गया, देखिए VIDEO

03:21 AM17 सितम्बर 2026

पीएम मोदी की दीर्घायु होने के लिए मां गंगा का दुधाभिषेक किया गया, देखिए VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन को लेकर काशी के अहिल्याबाई घाट पर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के लिए विधायक नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में 76 बटुकों ने मां गंगा का दुधाभिषेक कर मां गंगा से प्रार्थना की गई ।

इस दौरान मां गंगा की आरती उतारने के साथ ही 76 बटुकों ने पीएम मोदी की तस्वीर लेकर शंखनाद कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।

03:20 AM17 सितम्बर 2026

मंचासीन रहेंगे ये पदाधिकारी

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कोरी, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, रविंद्र जायसवाल, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्रा, महापौर अशोक तिवारी, काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मौजूद रहेंगी।

03:19 AM17 सितम्बर 2026

कई राज्यों से आएंगे सेवायात्री

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से युवा सेवा यात्री आ रहे हैं। उन्होंने व्यवस्था टोली से कहा कि यात्रियों के ठहरने, भोजन, स्वागत और कार्यक्रमों की पूरी व्यवस्था पहले से तय हो।

यात्रा के दौरान लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, सहकारी योजनाओं के लाभार्थियों, युवाओं, पीएम श्री, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों से जुड़े लाभार्थियों से संवाद किया जाए। उन्होंने मंचीय भाषणों को न्यूनतम रखते हुए सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। 50 सेवा यात्रियों को सुबह 9:30 बजे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे।

03:18 AM17 सितम्बर 2026

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’

भाजपा की ओर से देशभर में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा 50 जिलों, 88 रात्रि विश्राम और 187 पड़ावों से होकर गुजरेगी।

काशी से 500 सेवा यात्री 10 अलग-अलग मार्गों से बाइक पर वडनगर के लिए रवाना होंगे। विभिन्न राज्यों से आने वाले युवा इस यात्रा में शामिल होंगे।लाभार्थियों से संवाद और विभिन्न सेवा गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

03:17 AM17 सितम्बर 2026

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे

दोपहर 12:00 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के जन-नेतृत्व के 25 वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद रुद्राक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेवा संकल्प बाइक यात्रा को वडनगर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक वी. डी. शर्मा समेत यूपी सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।

03:16 AM17 सितम्बर 2026

गंगा स्नान और दुग्धाभिषेक से कार्यक्रम का आगाज होगा

सुबह 10 बजे ललिता घाट पर 51 सेवा यात्री (बाइकर्स) गंगाजल लेंगे फिर डमरू और शंखनाद के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए जलाभिषेक और प्रार्थना की जाएगी

सुबह 11:15 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दर्शन-पूजन के साथ 51 सेवा यात्रियों का सम्मान करेंगे। गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। वहां 11 हवन कुंडों पर हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी सेवा यात्रियों की मंगलकामना की जाएगी।

बटुक मंत्रोच्चार करेंगे, यात्रियों का तिलक किया जाएगा। डमरू दलों का वादन तथा साधु-संतों का आशीर्वाद यात्रा को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप देगा। बाबा विश्वनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

03:15 AM17 सितम्बर 2026

काशी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज कई आयोजन होंगे

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज कई आयोजन होंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में महारुद्राभिषेक और विशेष पूजा अनुष्ठान होंगे। मां गंगा का दुग्ध वाराणसी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे।

काशी विश्वनाथ धाम के कार्यक्रम का समन्वय शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को सौंपा गया है। प्रदर्शनी में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के कार्यक्रम राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और महापौर अशोक तिवारी समन्वय करेंगे।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/pm-modi-birthday-varanasi-vadnag
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें