पीएम मोदी से ऑनलाइन संवाद और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, काशी पहुंचा 500 बाइक यात्रियों का कारवां
UP News: गुजरात के वडनगर से निकली बाइक सेवा यात्रा अब काशी पहुंच चुकी है. करीब 500 बाइक यात्रियों के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सुबह उनका अभिनंदन होगा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे. यात्रियों से संवाद की भी संभावना है.
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा स्वागत
भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में बाइक यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच होगा. एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. इसके बाद यात्रियों को बस से मैदागिन ले जाया जाएगा.
51 महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी शोभायात्रा
मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकलेगी. इसमें 51 महिलाएं शामिल होंगी. वे गुजरात और देश की पवित्र नदियों के जल से भरे कलश लेकर चलेंगी. बाइक यात्रियों के साथ मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शोभायात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद सभी बाबा विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगे.
बाबा विश्वनाथ का होगा जलाभिषेक
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब एक घंटे तक विशेष पूजन-अनुष्ठान होगा. इस दौरान बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा. यात्रियों के लिए दोपहर 1:15 से 2:30 बजे तक गोकुल धाम में भोजन की व्यवस्था रहेगी. इसके बाद जगतपुर इंटर कॉलेज में जनसभा होगी. यह सभा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी.
10 राज्यों के कार्यकर्ता यात्रा में हुए शामिल
भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर को स्मरणीय बनाने के लिए बाइक सेवा यात्रा निकाली गई है. इसमें 10 से अधिक राज्यों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और रक्तदान जैसे सेवा कार्य भी किए गए. बाइक यात्री 8 अक्तूबर की सुबह नौ बजे काशी से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे. वहां भी पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
मूल लिंक: https://www.prabhatkhabar.com/state/uttar-pradesh/pm-modi-online-dialogue-500-bike-riders-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...