सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर का जश्न, 7 अक्टूबर को काशी में ऐसा क्या होने जा रहा है, जिसकी चर्चा पूरे देश में है?

PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर का जश्न, 7 अक्टूबर को काशी में ऐसा क्या होने जा रहा है, जिसकी चर्चा पूरे देश में है?
तस्वीर: Prabhat Khabar

500 बाइक यात्री पहुंचेंगे काशी (AI)

काशी में 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर का जश्न मनेगा. सीएम योगी और असम के सीएम समेत कई नेता जनसभा को संबोधित करेंगे. 500 बाइक यात्री पहुंचेंगे, नमो घाट पर होगा स्वागत.

Seva Sankalp Bike Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर के उपलक्ष्य में निकली 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' आगामी 7 अक्टूबर को पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचेगी. इस मौके पर वाराणसी में एक जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार संबोधित करेंगे. इस जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे.

जनसभा में CM योगी और असम के मुख्यमंत्री भी करेंगे संबोधन

काशी में होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे. ये सभी सभा को संबोधित करेंगे. सेवा संकल्प बाइक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से 17 सितंबर को शुरू हुई थी और 7 अक्टूबर को उनकी कर्मभूमि काशी पहुंचेगी.

500 बाइक यात्री पहुंचेंगे काशी, नमो घाट पर होगा स्वागत

यात्रा में शामिल करीब 500 बाइक यात्री वाराणसी पहुंचेंगे. नमो घाट पर उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद यात्री नमो घाट स्थित नमो बुक फेस्टिवल का अवलोकन करेंगे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी 450 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

Must Read- शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदली व्यवस्था, दीक्षा और दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद, भक्तों को करना होगा इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

स्रोत: यह सामग्री Prabhat Khabar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.prabhatkhabar.com/state/uttar-pradesh/pm-modi-25-year-political-journey-kashi-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें