PM मोदी की मां की तस्वीर बनारसी साड़ी पर उकेरी: काशी के बुनकर ने उपहार देने के लिए बनाई, मशीन का इस्तेमाल नह...
PM मोदी की मां की तस्वीर बनारसी साड़ी पर उकेरी:काशी के बुनकर ने उपहार देने के लिए बनाई, मशीन का इस्तेमाल नहीं; 25 हजार कीमत
वाराणसी4 घंटे पहले
वाराणसी के बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा देना चाहते हैं। उन्होंने बनारसी कपड़े पर पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर उकेरकर वॉल हैंगिंग (दीवार सजाने वाली कलाकृति) तैयार कराई है। इसमें प्रधानमंत्री अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि इसे बनाने में किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं हुआ है। वॉल हैंगिंग को काशी की पारंपरिक उचंत कला से बनाया है। इसमें करीब डेढ़ महीने का समय लगा है। इसकी कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है।
क्या है उचंत कला?
सर्वेश बताते हैं कि उचंत कला काशी की पारंपरिक बुनकारी से जुड़ी तकनीक है। इसमें मशीन या जकार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जाता। डिजाइन को हाथ से बुनाई के जरिए कपड़े पर उकेरा जाता है।
पहले वॉल हैंगिग की 3 तस्वीरें देखिए…
काश्यम फाउंडेशन के सर्वेश श्रीवास्तव के विजन से तैयार हुई प्रधानमंत्री की खास वॉल हैंगिंग।
वॉल हैंगिंग में प्रधानमंत्री को उनकी मांग आशीर्वाद देने की मुद्रा में नजर आ रही हैं।
एक वॉल हैंगिंग डेढ़ महीने में बनकर तैयार हो रही है। कीमत 25 हजार है।
सर्वेश के मुताबिक, काशी में हाथ से बुनाई की यह परंपरा सदियों पुरानी है। इसका संबंध रामायण काल से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि हैंडलूम विभाग के पुराने इतिहास में माता सीता के काशी आने और यहां के सूती वस्त्र पहनने का उल्लेख मिलता है।
सर्वेश का यह भी कहना है कि काशी की बुनकारी का संबंध भगवान बुद्ध से भी रहा है। बुद्ध के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों पर काशी से कपड़ा भेजे जाने का उल्लेख मिलता है।
पीएम को उपहार में देना चाहते हैं
काश्यम फाउंडेशन के फाउंडर सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर कोई अपने तरीके से तैयारी कर रहा है। उन्होंने भी इस बार कुछ अलग करने का फैसला किया। अपनी डिजाइनर लक्ष्मी विश्वकर्मा के साथ मिलकर वॉल हैंगिंग का डिजाइन तैयार किया। इसके बाद कारीगर चंद्रबली और उनके सहयोगी ने इसे उचंत कला से बनाया।
सर्वेश ने कहा कि वह यह वॉल हैंगिंग प्रधानमंत्री को उपहार में देना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे देखें। काशी और प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री को भेंट करें।
डेढ़ महीने में 2 कारीगरों ने तैयार की एक वॉल हैंगिंग
वॉल हैंगिंग को तैयार करने में दो कारीगरों को करीब डेढ़ महीने का समय लगा। दोनों रोज करीब 8 घंटे काम करते थे। 33 इंच लंबी और 46 इंच चौड़ी इस वॉल हैंगिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां का चित्र उकेरना सबसे मुश्किल काम था। कारीगरों ने इसे पूरी तरह हाथ से तैयार किया है। सर्वेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री को यह उपहार देने की इच्छा है, लेकिन अभी प्रधानमंत्री कार्यालय या मुख्यमंत्री कार्यालय से इसके लिए संपर्क नहीं हो पाया है।
कपड़े पर पेंट की डिजाइन जैसी नजर आती है
सर्वेश के मुताबिक, वॉल हैंगिंग को बनाने में मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे पूरी तरह हाथ से तैयार किया गया है। करीब डेढ़ महीने की मेहनत के बाद यह तैयार हुई। उन्होंने बताया कि तैयार होने के बाद यह देखने में ऐसी लगती है, जैसे तस्वीर को कपड़े पर पेंट किया गया हो।
25 लोगों ने ऑर्डर दिया
वॉल हैंगिंग की कीमत 25 हजार रुपए है। सर्वेश के मुताबिक, इसे देखने के बाद कई लोगों ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई। अब तक 25 लोग ऑर्डर दे चुके हैं। सर्वेश पहले प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर वाली बनारसी साड़ी तैयार कर चुके हैं। उनके मुताबिक, उस साड़ी की केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी सोशल मीडिया पर सराहना की थी।
उचंत कला का इस्तेमाल कर 2 कारीगरों ने वॉल हैंगिंग बनाई है।
राम मंदिर और टी-20 वर्ल्ड कप पर भी बनाई साड़ी
सर्वेश इससे पहले राम मंदिर और टी-20 वर्ल्ड कप की थीम पर बनारसी साड़ी भी तैयार कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर वाली वाल हैंगिंग के जरिए वह काशी की पारंपरिक बुनकारी को नई पहचान देना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़िए…
अयोध्या में स्वामी गोविंददेव गिरि बोले- CEO की नियुक्ति सही:एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू, सिलेक्शन में नहीं हुई कोई गड़बड़ी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि ने सफाई दी है। उन्होंने सोमवार रात प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि CEO का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने अयोध्या आकर इंटरव्यू दिया था। पूरी खबर पढ़िए…
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/g/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-artisan-pm-modi-mothe
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान कैंप: युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, कुल 65 ...
काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत पर बने कार्यक्रम
यूपी में पूर्वांचल का पहला टेक्सटाइल पार्क: वाराणसी में 75 एकड़ जमीन हस्तांतरित, बुनकरों को मिलेगा नया आयाम