सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

PM Modi: काशी कोरिडोर, रोपवे और स्टेडियम...12 साल में पीएम मोदी ने काशी को दी ये खास सौगात... बदल गई पूरी त...

PM Modi: काशी कोरिडोर, रोपवे और स्टेडियम...12 साल में पीएम मोदी ने काशी को दी ये खास सौगात... बदल गई पूरी त...
तस्वीर: News18 Hindi

वाराणसी में पिछले 12 वर्षों के दौरान कई बड़ी विकास परियोजनाओं का निर्माण और विस्तार हुआ है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, रोपवे, क्रिकेट स्टेडियम, रिंग रोड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और एयरपोर्ट विस्तार जैसी परियोजनाओं से शहर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है.

इन तोहफों से बनारस की तस्वीर बदल गईं है. इनमें काशी विश्वनाथ कोरिडोर,रोप वे, क्रिकेट स्टेडियम, रिंग रोड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एयरपोर्ट का विस्तार सहित कई चींजे शामिल हैं. बीते 12 सालों में पीएम मोदी ने काशी को 66,000 करोड़ के योजनाओं की सौगात दी है. इनमें कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी हो गया है और कई परियोजनाएं इसी साल पूरी भी हो जाएंगी.

आने वाले समय में काशी रिलीजियस टूरीज्म के साथ स्पोर्ट्स टूरीज्म का भी बड़ा केंद्र होगा. इसके लिए वाराणसी के गंजारी में दुनियां का सबसे अनोखा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है. इस स्टेडियम में मंदिर जैसी अनुभूति होती.यहां डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र की आकृति हर तरफ नजर आएगी. 451 करोड़ के लागत से इस स्टेडियम का निर्माण हो रहा है. जो अक्टूबर महीने तक पूरा भी हो जायेगा. उसके बाद पीएम मोदी इसकी सौगात देने काशी आ सकते हैं.

इसके अलावा वाराणसी में देश का पहला रोपवे ट्रांसपोर्ट भी बनाया जा रहा है. 4 किलोमीटर लम्बे इस रोपवे ट्रांसपोर्ट से शहर के अतिव्यस्त इलाकों में शुमार गोदौलिया,लक्सा,रथयात्रा, सिगरा और कैंट का राह आसान होगा. सड़क के बजाए लोग आसमान से इन इलाकों में रोमांचक सफर करेंगे. इसे तैयार करने में 800 करोड़ रूपये खर्च हो रहें है. इस रोपवे ट्रांसपोर्ट से काशी विश्वनाथ की राह भी आसान होगी.

काशी में नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ के भव्य कोरिडोर का निर्माण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराया है. इस कोरिडोर के निर्माण के बाद काशी में धार्मिक टूरीज्म तेजी से बढ़ा है. आज हिल स्टेशन नहीं बल्कि बड़े इवेंट्स पर काशी लोगों की पहली पंसद बना हुआ है. बड़े शहरों से भी लोग यहां काशी विश्वनाथ कोरिडोर और घाटों की खूबसूरती को निहारने यहां आते है.

इन सब के अलावा पीएम मोदी ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी खूब जोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को रिंग रोड के अलावा बाबतपुर-शिवपुर फोरलेन, लहरतारा-रविंद्रपुरी फोरलेन, गंगा और वरुणा एलीवेटेड रोड सहित अलग बगल के जिलों से वाराणसी को जोड़ने के लिए कई योजनाओं की सौगात दी है. इनमें कई काम. पुरे हो चुकें है और कई का निर्माण काम भी जारी है. इसके अलावा शहर को जाम के झाम से मुक्त करने के लिए कई फ्लाईओवर और ओवर ब्रिज का निर्माण भी कराया है.

इन सब के अलावा पीएम मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तार की आधारशिला भी रखी है. जल्द ही वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नए लुक में नजर आएगा.नए एयरपोर्ट का लुक काशी के थीम पर ही आधारित है. यहां मंदिर, घाट का अनुभव भी यात्रियों को होगा. नए एयरपोर्ट का फर्स्ट लुक भी सामने अ चुका है. इसके अलावा इसके निर्माण का काम भी तेजी से जारी है.

इतना ही नहीं वाराणसी में रेल कनेक्टविटी पर भी पीएम मोदी ने खूब जोर दिया है. वाराणसी देश का पहला ऐसा शहर है जहां से सबसे ज्यादा वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेने चलती है. हाल में ही वाराणसी से खजुराओ के बीच नए वन्दे भारत एक्सप्रेस की सौगात पीएम मोदी ने खुद हरी झंडी दिखाकर दी थी. इसके अलावा वाराणसी से नई दिल्ली, वाराणसी से अयोध्या और दूसरे शहरों के लिए भी वन्दे भारत ट्रेन चलाई जा रही है.

इसके अलावा वाराणसी में खिलाड़ियों को भी पीएम मोदी ने मल्टीलेबल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात दी है. पुराने सिगरा स्टेडियम की जगह इसका निर्माण हुआ है. इस स्टेडियम में फुटबॉल के साथ क्रिकेट के लिए प्रैक्टिस पिच भी है. इसके अलावा बैडमिंडन, बास्केटबॉल बॉलीबाल, कुश्ती, तलवारबाजी सहित कई गेम्स यहां खेले जा सकते है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

First Published :

September 18, 2026, 07:00 IST

स्रोत: यह सामग्री News18 Hindi द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://hindi.news18.com/amp/photogallery/uttar-pradesh/varanasi-kashi-development-story-1
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें