PM Modi के 25 साल पूरे: वडनगर से 10 नदियों का जल लेकर काशी पहुंचे 500 बाइकर्स, बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवैधानिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा संकल्प अभियान चला रही है।
इसी क्रम में गुजरात के वडनगर से 10 नदियों का पवित्र जल लेकर सेवा संकल्प बाइक यात्रा मंगलवार को काशी पहुंची। यह यात्रा वहां से मोदी के जन्मदिन पर 17 अक्टूबर को चली थी। इसी प्रकार काशी से भी एक यात्रा वडनगर गई थी।
बाइक यात्रा में 250 बाइक पर सवार होकर 500 यात्री 25-25 के ग्रुप में 10 रूट से रवाना हुए थे। सभी ग्रुप 10 राज्यों से होते हुए जौनपुर, भदोही, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज आदि मार्गों से काशी में प्रवेश किया। उनका जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इसके बाद सभी कैंटोमेंट स्थित होटल डी-पेरिस पहुंचे। सभी यात्री रास्ते में 25 पड़ावों पर रुके और सेवा कार्य किए। इसमें पौधारोपण, स्वच्छता के साथ नशा मुक्ति जागरूकता के कार्यक्रमों में भाग लिया। साथ ही विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए प्रधानमंत्री के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 वर्षों के संकल्प को जन-जन के कार्यों को बताया।
शर्मिष्ठा तालाब और 10 नदियों का लाए जल
बाइक यात्री अपने साथ गुजरात की 10 पवित्र नदियों और शर्मिष्ठा तालाब का जल लेकर आए हैं। इसमें नर्मदा, साबरमती, माही, गोमती, विश्वामित्री, तापी, बनास, क्षेत्रुंजी, अजी और पंबा नदियां शामिल हैं। इन नदियों के जल से श्री काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया जाएगा।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-pm-modi-completes-25-years-250-bikers-r
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...